Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में गर्माया गलत अंपायरिंग का मुद्दा, क्या बीसीसीआई लेगी संज्ञान !

नई दिल्ली। मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में अंपायरिंग के स्तर को लेकर आलोचना हो रही है। कुछ बेहद खराब अंपायरिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी कड़ी आलोचना की।

no-ball

अंपायरिंग के गलत फैसले की ताजा झलक गुरुवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में उस वक़्त देखने को मिली जब अंपायर ने एक अच्छी खासी गेंद को नो बाल करार दे दिया। यह वाकिया एक ऐसे मुकाबले में हुआ जो दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बेहद अहम था।

अंपयार ने मेजबान टीम के गेंदबाज टॉम करंस की गेंद को नो बाल घोषित कर दिया जबकि टीवी रीप्ले में साफ़ दिखाई दे रहा था कि उनके आगे पैर लाइन के अंदर ही है। रीप्ले देखने के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक और और गेंदबाज अंपायर के पास गए थे मगर तब तक देर हो चुकी थी और एक सही बाल नो बाल में तब्दील हो गई।

अंपायर के इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के बाद से सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। इसी क्रम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के भी अंपायर की कड़ी आलोचना की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इस सीजन में घटिया अंपायरिंग का ये कोई पहला नमूना नहीं है इससे पहले भी 2 मैचों में ऐसी अंपायरिंग हो चुकी है। अब देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड बीसीसीआई इस मसले पर क्या संज्ञान लेती है।

The post IPL में गर्माया गलत अंपायरिंग का मुद्दा, क्या बीसीसीआई लेगी संज्ञान ! appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.