Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL के बीच यजुवेंद्र चहल ने शुरू की इंग्लैंड दौरे की तैयारी, दिग्गज खिलाड़ी से ले रहे है टिप्स

आईपीएल सीजन 11 में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाज भी धमाल मचा रहे हैं जिसमे बंगलौर के युजवेंद्र चहल का नाम सबसे उपर आता है. अब तक खेले गए बंगलौर के मुकाबले में चहल ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से सभी खिलाड़ियों को परेशान किया है. तो वहीं आईपीएल के बीच ही उनका सेलेक्शन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी हो गया है जिसकी तैयारी उन्होंने अभी से ही शुरू कर दी है. 

जी हां चहल ने बताया की नरेंद्र हिरवानी के अंडर में वह ट्रेनिंग ले रहे हैं और आईपीएल के साथ इसकी भी तैयारी शुरू कर दी है. आइये आपको बताते हैं आखिर चहल कहां की तैयारी में वयात हैं.

Yuzvendra chahal set for irelenad and england tour before IPl

एक तरफ जहां आईपीएल में धूम मचाने वाले खिलाड़ी युजवेंद्र चहल अपनी गेंदबाजी से सभी की नींद उड़ा रखी है. तो वहीं अब आईपीएल के बीच ही उनका सेलेक्शन ODI मैच के लिए भी हो गाय है जो अगले महीने से शुरू होगा.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर चहल और कुल्दीप की जोड़ी धमाल मचाएगी. तो वहीं चहल इन दिनों अपनी टीम बंगलौर की तरफ से भी खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन यह काफी हैरान करने वाला है कि, बंगलौर आईपीएल से बहर होने के रास्ते पर है.

Yuzvendra chahal set for irelenad and england tour before IPl

लेकिन युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी में हमेशा से एक धार रही है जो आज भी जारी है. चहल की फिरकी गेंदबाजी से इस सीजन कई विकेट अपने नाम किये हैं. तो वहीं वह अपने कोच नरेंद्र हिरवानी से ट्रेनिंग ले रहे हैं और आयरलैंड दौरे की तैयारी में लगे हुए हैं.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, चहल ने बतया की आईपीएल खत्म होते ही वह विदेशी दौरे पर होने वाले मैच में व्यस्त ही जायेंगे और जमकर धमाल मचाएंगे.

Yuzvendra chahal set for irelenad and england tour before IPl

तो वहीं हाल ही में बंगलौर और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में बंगलौर ने शानदार जीत दर्ज की जिसमे चहल की गेंदबाजी भी सहायक रही. गौरतलब है कि, युजवेंद्र चहल टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज बनकर उभरे हैं जिन्होंने लिमिटेड ओवर में धमाल मचाया है. ऐसे में वह इन दिनों हर तरफ छाये हुए हैं.

The post IPL के बीच यजुवेंद्र चहल ने शुरू की इंग्लैंड दौरे की तैयारी, दिग्गज खिलाड़ी से ले रहे है टिप्स appeared first on SportzWiki Hindi.