Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में इन विदेशी बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, दूसरा नाम चौंकाने वाला 

स्पोर्ट्स डेस्क: डेविड वॉर्नर आईपीएल के 11वें सीजन में मैदान में नहीं उतरे है। वॉर्नर ने आईपीएल में 114 मैचों की 114 पारियों में विदेशी बल्लेबाजों की ओर से सबसे ज्यादा 4014 रन बनाए है। वॉर्नर का इस दौरान आईपीएल में 126 रनों का बेस्ट स्कोर है।

Post Image

आईपीएल के 11वें सीजन में क्रिस गेल किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे है। गेल ने आईपीएल करियर में 108 मैचों की 107 पारियों में 3937 रन बनाए है। गेल का आईपीएल में 175 रन नाबाद बेस्ट स्कोर है।

Post Image

एबी डीविलियर्स आईपीएल के 11वें सीजन में आरसीबी की ओर मैदान में अपने जलवे बिखेर रहे है। एबी डीविलियर्स ने आईपीएल करियर में 137 मैचों की 126 पारियों में 3759 रन बनाए है। एबी का आईपीएल में 133 रन नाबाद बेस्ट स्कोर है।

Post Image

शेन वॉटसन ने आईपीएल करियर में 112 मैचों की 108 पारियों में 2950 रन बनाने में सफलता हासिल की है। शेन वॉटसन का आईपीएल करियर में 106 रन बेस्ट स्कोर है। 11वें सीजन में वॉटसन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में नजर आ रहे है।



Herald