स्पोर्ट्स डेस्क:दिल्ली के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल 2018 में अपना पहला शतक लगाकर आईपीएल में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए है। पंत ने हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों पर नाबाद 128 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था।
इस मैच में पंत ने मैदान की हर दिशा में शॉट खेलकर दर्शको का दिल जीत लिया इसके बाद पंत को सोशल मीडिया पर एबी डिविलियर्स कहना शुरू कर दिया और पंत को भारत का मिस्टर 360 डिग्री वाला खिलाड़ी का नाम भी दे दिया गया है।
ऋषभ पंत ने पंत ने 20 साल 218 दिन की कम उम्र में शतक के साथ ही आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम पर था। आईपीएल के इतिहास में ऋषभ पंत सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर भी बन गए हैं पंत से पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई के खिलाड़ी मुरली विजय के नाम था।
ऋषभ पंत ने इस सीजन में अभी 11 मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतकों लगाकर 521 रन बना लिए हैं और ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली है।
Herald