स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल 2018 का एलिमिनेटर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को बुरी तरह से हरा दिया है। कोलकाता की गेंदबाजी के आगे राजस्थान टीम टीक नहीं सकी और राजस्थान 25 रन से मैच हार गई।
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 169 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाई। एक समय तो ऐसा लग रहा था की राजस्थान यह मैच आसानी से जीत लेगी लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करके मैच को जीत लिया।
कोलकाता अब आईपीएल 2018 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कल सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगी। यहां जो भी टीम जीतेगी वह वह 27 मई को आईपीएल 11 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ भिड़ेंगी।
Herald