Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच फिक्स होने पर खुलकर बोले IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला, बीसीसीआई की तरफ से कही ये बात

भारत और श्री लंका के बीच 2017 में खेली गयी टेस्ट सीरीज चर्चा में आ गयी है. यह टेस्ट सीरीज श्री लंका में खेली गयी थी. ऐसी खबरे आ रही हैं कि श्री लंका के गाले में हुए टेस्ट मैच में पिच पहले से फिक्स की गयी थी. अब इस पर आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है.

मैच फिक्स और पिच डॉक्टरिंग की खबरे प्रतिष्ठित न्यू ऑर्गेनाइजेशन अल ज़जीरा की एक डाक्युमेंटरी से सामने आयी हैं. जिसमें कथित तौर पर आरोप लगाया गया है कि मैच फिक्स था और पिच को पहले से ही उसी तरह बनाया गया था.

ये कहा राजीव शुक्ला ने 

आईपीएल चेयरमैन और बीसीसीआई के अधिकारी राजीव शुक्ला ने इस कथित मैच फिक्सिंग के बारे में कहा

”बीसीसीआई को इस बारे में कोई जानकारी नही मिली है. और इसकी एंटी – करप्शन यूनिट ने भी इस विषय में कोई जानकरी नही दी है. आईसीसी इस मामले को संज्ञान में लेगा.”

बीसीसीआई के अध्यक्ष बचते हुए आए नज़र 

मैच के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप के सवाल पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड(बीसीसीआई) के अध्यक्ष सीके खन्ना बचते हुए नज़र आए. उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

ये है आईसीसी का रुख

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भ्रष्टाचार के इन आरोपों को गंभीरता से लिया है. आईसीसी ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर लिखा

”एक न्यूज़ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा क्रिकेट में की गयी भ्रष्टाचार की जाँच को लेकर आईसीसी जागरुक है. हम किसी भी कार्यक्रम और किसी भी आरोप को गंभीरता से लेंगे.”

इसके साथ ही कहा गया है कि

”हमने पहले ही दोनों देशों की एंटी – करप्शन यूनिट के साथ मिलकर जाँच शुरु कर दी है. इससे हमें कुछ जानकारी भी मिली है. हमने अनुरोध किया है कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार से संबंधति सामिग्री हमें तुरंत मुहैया करायी जायी. जिससे जाँच को पूरा किया जा सके.”

बता दें क्रिकेट में भ्रष्टाचार वाली इस डाक्युमेंटरी में ऑस्ट्रेलिया और श्री लंका के साथ 2016 में हुई टेस्ट सीरीज भी शामिल है.

The post भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच फिक्स होने पर खुलकर बोले IPL चेयरमैन राजीव शुक्ला, बीसीसीआई की तरफ से कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.