स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से शिकस्त देकर तीसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया। खिताबी जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जिस पर अभी तक लोगों की नजर ही नहीं गई हैं।
इस आईपीएल-11 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक 145 छक्के लगे हैं। यह आईपीएल के किसी एक सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। इस मामले में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले आईपीएल-9 में आरसीबी की ओर से 142 छक्के लगाए गए थे। अब 3 छक्के लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना रिकॉर्ड बना लिया हैं।
आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली के पास है उनके नाम आईपीएल के एक सीजन में 38 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है जों इस बार आईपीएल-11 टूटते-टूटते बच गया। दिल्ली डेयरडेविल्स के रिषभ पंत ने 37 छक्के लगाए हैं।
Herald