Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: IPL मैच से पहले अपने बचपन के क्रश सुनील गवास्कर से मिली माधुरी दीक्षित फिर देखने लायक था ये दृश्य

आईपीएल अभी तक का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टूर्नामेंट बन गया है. इसके हर मैच में कमाल देखने को मिलता है. कब कौन सी टीम जीत जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता. यह मैच जितना रोमांचक होता है उतना ही मस्ती भरा भी होता है.

कई बार खिलाड़ी मैच की टेंशन की बावजूद भी समय निकाल कर मस्ती करते नजर आते हैं. इसका कारण यह है कि इसमें सभी टीमों के खिलाड़ी मिल जुलकर खेलते हैं. साथ ही आईपीएल को पसंद करने का एक अहम कारण यह भी है कि इसमें क्रिकेट स्टार्स के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े सितारे तथा देश की कई बड़ी हस्तियाँ भी जुडी होती हैं.

स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया वीडियो 

इसी के साथ ही सभी स्टार्स मिलकर मस्ती करते नजर आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो स्टार स्पोर्ट्स में अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है. यह वीडियो आईपीएल के शो का है. जिसमें बॉलीवुड के चमकते सितारे और क्रिकेट के दिग्गज आमने सामने नजर आ रहे हैं. इस शो में बॉलीवुड की क्वीन माधुरी दीक्षित और करण जौहर मौजूद हैं. साथ ही भारतीय पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और वी वी एस लक्ष्मण भी मौजूद हैं.

फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची माधुरी  

इस शो में माधुरी दीक्षित अपनी मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ का प्रमोशन करने पहुंची हैं. साथ इस विडियो में इन सभी की मस्ती कैद है. जहाँ एक तरफ माधुरी अपने अंदाज में बालेबाजी करती नजर आ रहीं तो वहीं दूसरी ओर सुनील गावस्कर उन्हें गेंद डालते हुए दिख रहे हैं. साथ वी वी एस लक्ष्मण और करण जौहर इस मजेदार पल की कमेंट्री कर रहे हैं.

इसी के साथ ही इस शो का टेलीकास्ट आज यानी 19 मई को दोपहर 2:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. जिसे देखकर आप काफी एन्जॉय करेंगें.

आपको बता दे कि माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था, कि सुनील गवास्कर उनके पहले क्रश थे, जिन्हें वो जी जान से प्यार करती थी. हालाँकि दोनों की उम्र में काफी फासला है.

The post वीडियो: IPL मैच से पहले अपने बचपन के क्रश सुनील गवास्कर से मिली माधुरी दीक्षित फिर देखने लायक था ये दृश्य appeared first on SportzWiki Hindi.