इंटरनेट डेस्क। टेलिकॉम जगत में सभी कंपनी द्वारा अपने यूजर्स को बेहतर से बेहतर ऑफर पेश किये जाते है। और अभी चल रहें आईपीएल सीजन में कंपनीयों द्वारा शानदार ऑफर पेश किये गए। एयरटेल, रिलायंस जियो के बाद अब वोडाफोन ने आईपीएल 2018 का अपने यूजर्स के लिए जबरदस्त ऑफर पेश किया है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की वोडाफोन के आईपीएल 2018 ऑफर में यूजर्स से कुछ आसान से सवाल पूछे जाएगे और यूजर्स को उनका जबाब देना होगा अगर वह सवालों का सही जवाब देने पर आपको को वोडाफोन की और से आईपीएल मैच का टिकट और फिरोजशाह कोटला स्टेडियम तक फ्री राइड की सुविधा मिलेगी। लेकिन ये ऑफर केवल दिल्ली-एनसीआर के पोस्टपेड और प्री-पेड यूजर्स के लिए है।
वोडाफोन के इस गेम में भाग लेने के हिस्सा लेने के लिए आपको माय वोडाफोन ऐप डाउनलोड और प्रतियोगिता में कुछ सवालों के जवाब देना होगा। कंपनी ने इस गेम का नाम Unofficial Sponsor of Fans रखा है साथ ही इसमे जीत कर फिरोजशाह कोटला के मैदान में मैच का लुप्त उठा सकते है।
Herald