आईपीएस के एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 25 रन से हराकर टूर्नमेंट में उसका सफर यहीं समाप्त कर दिया। अब KKR ने दूसरे क्वॉलिफायर मुकाबले में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। आगे की स्लाइड्स में देखें इस मैच के टॉकिंग
अभी तक ज्यादातर मौकों पर ओपनिंग पर आकर सुनील नरेन सुर्खियां बटोरते रहे हैं। लेकिन इस मैच में कृष्प्पा गौतम ने यह बताने में देर नहीं लगाई कि वह रॉयल्स की टीम के लिए क्यों खास हैं। उन्होंने अपने शुरुआती 2 ओवर में ही KKR 2 झटके (नरेन (4) और उथप्पा (3)) को आउट कर केकेआर को दबाव में ला दिया।
एलिमिनेटर मुकाबले में कोलकाता शुरुआत में ही मैच से बाहर जाती दिख रही थी। अभी 8 ओवर बाद स्कोर 51 ही हुआ था, कि क्रिस लिन (18) चौथे विकेट के रूप में आउट होकर पविलियन लौट चुके थे। यहां से अपने होम ग्राउंड पर खेल रही नाइट राइडर्स पर दबाव साफ दिख रहा था।
अभी स्कोरबोर्ड पर स्कोर 24 ही था कि 5वें नंबर पर बैटिंग कर रहे कप्तान दिनेश कार्तिक को मैदान पर आना पड़ा। कार्तिक ने यहां से सूझबूझ भरे ढंग से पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच क्रिस लिन (18) और शुभमन गिल (28) सामने वाले छोर से आउट हो गए, लेकिन कार्तिक ने धैर्य का परिचय देते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। हालांकि पचासा जड़ने के बाद वह तेजी रन बटोरने के प्रयास में 52 (38 बॉल, 4×4, 6×2) के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन अब तक वह टीम को दबाव से उबार चुके थे।