Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में खेलने से बेहतर वनडे खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी: मोईन

बेंगलुरु
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर किए गए ऑलराउंडर मोईन अली ने कहा कि आईपीएल में खेलने से वह वनडे के बेहतर खिलाड़ी बनेंगे और उनके खेल में सुधार होगा. मोईन ने कहा, ‘मैंने वास्तव में अपने खेल पर मेहनत की है और मैं आरसीबी और इंग्लैंड की तरफ से भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के प्रति आश्वस्त हूं. उम्मीद है कि इससे मुझे वनडे का बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी. उम्मीद है कि इससे मेरे खेल में सुधार होगा.’ मोईन की 34 गेंदों पर 65 रन की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है. इसके अलावा उन्होंने दो विकेट भी लिए.

बेंगलुरु को मिली जीत, लेकिन इस गेंदबाज को पड़ गई फटकार 
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी तारीफ की और कहा कि इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के आने से टीम में संतुलन पैदा हुआ है. कोहली ने कहा, ‘मोईन ने हमारे लिए बहुत अच्छी भूमिका निभाई है. उन्होंने तीन मैचों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और आज की उनकी पारी बेजोड़ थी.’ आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल सीजन 11 के 51वें मुकाबले में 14 रन से हराकर खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रखा. अब RCB के 13 मैचों में छह जीत से 12 अंक हो गए हैं और वह पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. आरसीबी सहित चार टीमें किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस 12-12 अंक लेकर अगले दौर की दौड़ में बनी हुई हैं.