आईपीएल 2018 का 41वां मुकाबला आज 9 मई बुधवार को कोलकता नाईट राइडर्स की टीम और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है.
आपकों बता दे, कि जहां मुंबई इंडियंस की टीम अपने शुरूआती 10 मुकाबलों में से 4 मैच जीती है. वही कोलकता नाईट राइडर्स की टीम ने अपने खेले 10 मुकाबलों में से 5 मैच जीते हुए है.
मुंबई इंडियंस का पलड़ा रहा है भारी

आपकों बता दे, कि आंकड़ो के आधार पर मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच कुल 22 आईपीएल मुकाबले खेले जा चुके है. जिसमे से 17 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए है और सिर्फ 5 मैच ही कोलकता नाईट राइडर्स की टीम जीत पाई है.
आज के मैच की पिच रिपोर्ट

अगर आज के मैच के पिच की बात करे, तो ईडन गार्डन में बॉल घुमने वाली है. यह पिच स्पिन गेंदबाजो के लिए काफी मददगार साबित होगी. तेज गेंदबाज भी शुरूआत में विकेट की नमी का फायदा उठाना चाहेंगे. बल्लेबाजों के लिए इस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं होने वाला है.
केकेआर ने जीता टॉस

आपकों बता दे, कि मुंबई इंडियंस और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच होने वाले मैच का टॉस हो गया है और इस मैच का टॉस केकेआर की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर कहा, “यह विकेट अच्छा विकेट दिख रहा है. हम चाहते है, कि हमारे सामने एक लक्ष्य हो और हम उसका पीछा करे. मुझे उम्मीद है कि यह एक अच्छा मैच होगा.”
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Kolkata Knight Riders (Playing XI): Chris Lynn, Sunil Narine, Robin Uthappa, Nitish Rana, Dinesh Karthik(w/c), Rinku Singh, Andre Russell, Piyush Chawla, Tom Curran, Prasidh Krishna, Kuldeep Yadav
Mumbai Indians (Playing XI): Suryakumar Yadav, Evin Lewis, Rohit Sharma(c), Hardik Pandya, Krunal Pandya, Jean-Paul Duminy, Ishan Kishan(w), Ben Cutting, Mitchell McClenaghan, Mayank Markande, Jasprit Bumrah
The post KKR vs MI : टॉस रिपोर्ट : केकेआर ने जीता टॉस, दिनेश कार्तिक ने बताया, कि क्यों कर रहे है पहले गेंदबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.