खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियार लीग सीजन 11 का 49वां मुकाबला मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को कोलकाता ने 6 विकेट से जीत कर अपने नाम किया था और अपने प्ले ऑफ में जगह पक्कि करने के लिए महत्वपूर्ण दो अंक प्राप्त किए थे। वैसे तो ये दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और उनके फैंस के लिए तो यादगार होगा ही लेकिन केकेआर का एक ओर खिलाड़ी है जिसके लिए ये सबसे यादगार दिनों में से एक है।
केकेआर का वो खिलाड़ी है चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव, जी हां। इस मैच में कुलदीप ने अपनी फिरकी का ऐसा जादू दिखाया कि ये दिन उनके लिए यादगार बन गया। राजस्थान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए कुलदिप यादव ने अपने आईपीएल कॅरियर का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव की इस फिरकी में राजस्थान के गेंदबाज ऐसे फंसे की वो मात्र 142 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।
कुलदीप यादव ने इस मैच में चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। चार ओवर के इस स्पेल में उन्होंने 8 गेंदे डॉट निकाली। चाइनामैन गेंदबाजी कुलदीप यादव की गेंदबाजी का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते कि उनके चार ओवर में एक भी बॉल पर छक्का नहीं पड़ा और मात्र एक चौका ही उनके ओवर में आया।
कुलदीप यादव की फिरकी के आगे राजस्थान रॉयल्स का किला ढहते हुए नजर आया। कुलदीप यादव के इस बेस्ट प्रदर्शन के कारण ही रॉयल्स के बल्लेबाज महज 142 रन ही बना सकें। इसके बाद लक्ष्य का पिछा करने उतरी कोलकाता ने इस मैच को आसानी से 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म का किया ऐलान!
बॉल टेंपरिंग मामले में प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के बनक्राफ्ट को मिली खुशखबरी, अब खेल सकेंगे यहां!
अब बारिश में नहीं टूटेगा बारां और झालावाड़ के बीच सडक़ संपर्क: सीएम राजे