आईपीएल का आज 41वां मुकाबला खेला जाना है जिसमे कोलकाता नाईटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना है. यह मुकाबला कोलकाता के इडन गार्डन में होना है और एक बार फिर दोनों एक दूसरे के सामने होंगे. एक तरफ मुंबई जहां प्ले ऑफ़ में जगह बनाने की जुगद में उतरेगी तो वहीं कोलकाता इन दिनों धमाल मचा रही है. तो कोलकाता आज एक बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है, तो आइये आपको बताते हैं कौन है वो खिलाड़ी.
कोलकाता नाईटराइडर्स इन दिनों काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसके वाथ ही वह टॉप 4 में बनी हुई है. तो वहीं मुंबई भी पिछले कुछ मैचों में जीत दर्ज कर अब टॉप 5 में शामिल हो गई है. आपको बता दें कि, दोनों ही टीमें टक्कर की हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की आज के मैच में कौन बाजी मारता है. एक नजर कोलकाता के प्लेइंग 11 पर, देखें.
क्रिस लीन

टीम के दिग्गज खिलाड़ी और ओपनर क्रिस लीन पिछले मैच में कुछ ख़ास नहीं कर सके थे और मात्र 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. हालांकि क्रिस एक शानदार खिलाड़ी हैं जो मैच का परिणाम बदलने का मादा रखते हैं. लेकिन मुंबई के साथ पिछले मुकाबले वह ख़ास नहीं कर पाए और टीम को हार का सामना करना पड़ा.
रोबिन उथप्पा

उथप्पा कोलकाता नाईटराइडर्स के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं जिन्होंने मुंबई के साथ 6 मई को खेले गए मुकाबले मापनी अर्धशतकीय पारी से टीम को बढ़त दिलाई थी. लेकिन वह मैच जिताने में असफल रहे.
दिनेश कार्तिक

कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक इस सीजन एक अच्छी कप्तानी निभा रहे हैं. कार्तिक की कप्तानी में टीम काफी अच्छा कर रही है और सभी खिलाड़ी टीम को बढ़त दिलाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. तो वहीं पिछले मैच की बात करें तो कार्तिक ने नाबाद 36 रन बनाये थे.
नितीश राणा

टीम के एक और बेहतरीन बल्लेबाज नितीश जिनका बल्ला जब चलता है तो धमाकेदार रन बरसता है. हालांकि पिछले मैच में नितीश ने 27 गेंद्बो का सामना कर 31 रन बनाये थे. आज मुंबई के खिलाफ मैच में एक बार फिर वह शानदार बल्लेबाजी कर अकते हैं.
सुभमन गिल

कोलकाता नाईटराइडर्स में शामिल युवा खिलाड़ी सुभमन गिल जिन्होंने अभी तक कुछ ख़ास तो नहीं किया है. हालांकि इस सीजन की बात करें तो गिल के बल्ले से 57 रनों की अर्धशतकीय पारी निकली थी जो चेन्नई के खिलाफ मैच में रही है. अब आज के मैच में देखना होगा मुंबई के खिलाफ क्या सुभमन धमाल मचाते है या नहीं.
आंद्रे रसल

टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसाल भी धमाकेदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. हालांकि पिछले मैच में वह कुछ ख़ास नहीं कर सके थे. अब तक की सबसे बड़ी पारी उनकी 88 रनों की रही है जो की चेन्नई के खिलाफ खेली थी.
सुनील नारायण

टीम के ऑल राउंडर सुनील नारायण भी कोलकाता टीम के ख़ास खिलाड़ियों में से एक हैं. सुनील की गेंदबाजी काफी कमाल है जो टीम को बढ़त दिलाने में कामियाब रहती है. लेकिन पिछले मैच में वह भी ख़ास नहीं कर सके थे.
टॉम क्युरन

कोलकाता इस बार मुंबई के खिलाफ एक बदलाव कर सकती है जो की मिचेल जॉनशन की जगह टॉम क्युरन को शामिल किया जा सकता है. दरअसल पिछले कुछ मैचों से मिचेल कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे. मुंबई के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में जॉनशन ने 3 ओवर में 25 रन लुटाये थे.
पियूष चावला

गेंदबाजी के मामले में कोलकाता के पास अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन उनका अंदाज कुछ नजर नहीं आता है. हालांकि कुछ गेंदबाज काफी धमाकेदार प्रदर्शन करते हैं. जिसमे पियूष चावला का नाम ख़ास है. चावला ने अब तक खेले गए मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.
हालांकि पिछले मैच में वह भी 3 ओवर में 35 रन लुटा बैठे थे.
कुलदीप यादव

कोलकाता नाईटराइडर्स के एकमात्र चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप टीम इण्डिया के दिग्गज गेंदबाजों में से एक हैं. कुलदीप ने कम समय में अपनी चाइना गेंदबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया तो वहीं आईपीएल में भी वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
कुलदीप ने अपने 2 ओवर में 17 रन दिए थे. अब आज के मैच में देखना होगा की वह क्या ख़ास करते हैं.
शिवम मावी

प्रसिध भी कुछ ख़ास नहीं कर रहे हैं हालांकि वह पिछले मैच में टीम का हिस्स थे लेकिन इस बार उनकी जगह शिवम मावी को शामिल किया जायेगा. मावी युवा खिलाड़ी हैं जो टीम की तरफ से धमाल मचा रहे हैं.
The post KKRvMI: प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के लिए इस दिग्गज को एक बार फिर टीम में जगह देंगे कार्तिक, टीम में इन 11 को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.