Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKRvMI: केकेआर के खिलाफ इन XI खिलाड़ियों के साथ आज मैदान पर उतरेगी मुंबई की टीम, इन दो विदेशी खिलाड़ियों की होगी टीम में वापसी

इण्डियन प्रीमियर लीग का 41वां मुकाबला आज,यानि 9 मई को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में सबसे ज्यादा जीत का दबाव रोहित शर्मा के कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पर रहेगा। इसका कारण इस सीजन के आईपीएल में अब तक खेले गए कुल 10 मुकाबले में महज 4 मैच में मुंबई इंडियस को जीत मिली है तो वहीं 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

बात अगर आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर करे तो टीम में इस बार कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में देखिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन टीम। 

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए कई शानदार पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव के अंदर शुरूआती ओवरों में बड़े शाट्स खेलकर विपक्षी टीम के गेंदबाजों को दबाव में रखने की काबिलियत है। ऐसे में इस बल्लेबाज को अन्तिम प्लेइंग इलेवन मे ंजगह देना लगभग तय माना जा रहा है।

एविन लुईस

केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में मुबंई इंडियस के बल्लेबाज एविन लुईस महज 43 रन बना सके थे। ऐसे में इस बल्लेबाज के पास बड़े शाॅट्स खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने की काबिलियत है।

ईशान किशन

बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ईशान किशन न सिर्फ बल्ले से बल्कि बतौर विकेटकीपर भी अपनी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित होते हैॆ। ऐसे में इस प्लेयर को अन्तिम एकादश में जगह देना लगभग तय माना जा रहा है।

रोहित शर्मा (कप्तान)

धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तानी की भी भूमिका में नजर आते हैं। हालांकि इस बार उनकी टीम इस सीजन के आईपीएल में अब तक महज एक मैच में सफलता पायी है. ऐसे में उनके उपर अपनी टीम को जीत दिलाने का अतिरिक्त दबाव रहेगा।

कृणाल पण्ड्या

पिछले मैच में 14 रनों की पारी खेलने वाले कृणाल पण्ड्या न सिर्फ ्बल्ले बल्कि गेंदबाजी की बदौलत भी अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में इस युवा को एक बार फिर टीम मे ंखेलाया जा सकता है.

जेपी डुमनी

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जेपी डुमनी मध्यक्रम में बतौर बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसके अलावा उनके पास बड़े शाॅट्स खेलने की भी क्षमता है.

हार्दिक पण्ड्या

मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पण्ड्या का इस सीजन का आईपीएल कुछ खास नहीं रहा है,हालांकि आखिरी मैच में उन्हें मैन आॅफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। ऐसे में उन्हें एक बार फिर केकेआर के खिलाफ टीम में जगह मिल सकती है.

एडम मिल्ने

पैट कमिसं की जगह रिप्लेस किए गए एडम मिल्ने बतौर गेंदबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. उनके पास विकेट निकालने के साथ रन रोकने की भी क्षमता मौजूद है.

मंयक मार्कंडेय

टीम के युवा गेंदबाज मंयक मार्कंडेय इस सीजन में मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरे हैं. ऐसे में उन्हें एक बार फिर टीम में खेलाया जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह

अपनी टीम के लिए बतौर फ्रंट गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह शुरूआती ओवर में विकेट निकालने का माद्दा रखते है। साथ ही उनके पास अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट का खासा अनुभव है.

मुस्तफिजुर रहमान

बाए हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफुिजर रहमान बांग्लादेश टीम की तरफ से आते हैं. इसके अलावा उन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए शानदार गेदबाजी का प्रदर्शऩ किया है.

The post KKRvMI: केकेआर के खिलाफ इन XI खिलाड़ियों के साथ आज मैदान पर उतरेगी मुंबई की टीम, इन दो विदेशी खिलाड़ियों की होगी टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.