Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#KKRvsMI: मुंबई इंडियंस की सधी शुरुआत, 10 ओवर में स्कोर 70 के पार

कोलकाता। इंडियन प्रीमियम लीग के 11वें संस्करण के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए हैं। ताजा स्कोर लिखे जाने तक ईशान किशन 7 और कप्तान रोहित शर्मा 9 रन बनाकर मैदान पर टिके हैं।

मुंबई इंडियन

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस की सधी शुरुआत रही। सलामी बल्लेबाज इविन लुईस और सूर्यकुमार यादव ने पारी की तेज शुरुआत करने की कोशिश की मगर कोलकाता के घटक गेंदबाजों के आगे वो कमाल नहीं दिखा पा रहे। मुंबई को पहला झटका एविन लुइस 18 के रूप में लगा। वो पीयूष चावला की चौथी गेंद पर क्रिस लिन को कैच थमा बैठे। उसके थोड़ी देर बाद सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और पियूष चावला के ओवर में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2018 के 41वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में कोलकाला नाइटराइडर्स ने अपनी टीमों में दो बदलाव किए हैं। केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल की जगह रिंकू सिंह और मिचेल जॉनसन की जगह टॉम करन को टीम में शामिल किया है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स अपने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल कर मुंबई ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। उम्मीद के मुताबिक आज भी वो मुंबई के खिलाफ इस लय को बरकरार रकने के इरादे से ही उतरेगी।

मुंबई इंडियंस अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। अब तक खेले 10 मैच में से मुंबई इंडियंस ने 4 मैच जीते हैं। जो केकेआर से एक कम है।

केकेआर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। आईपीएल के दस सीजन में इन दोनों टीमों के बीच 21 मुकाबले हुए हैं। जिसमें से 17 बार जीत मुंबई इंडियंस को मिली है।

संभावित प्लेइंग 11

MI: सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), जेपी डुमिनी, हार्दिक पांड्‍या, कृणाल पांड्‍या, बेन कटिंग, मुस्तफिजुर, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।

KKR: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतिश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, मिचेल जॉनसन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

The post #KKRvsMI: मुंबई इंडियंस की सधी शुरुआत, 10 ओवर में स्कोर 70 के पार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.