Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#KKRvsMI: मुंबई ने KKR को दी ऐतिहासिक शिकस्त, 102 रन से हराया

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग 11 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आइपीएल इतिहास कि सबसे बड़ी शिकस्त दी है। मुंबई ने इस मैच में कोलकाता को 102 रनों के विशाल अंतर से हराया।

mumbai indians

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे। कोलकाता की टीम सिर्फ 18.1 ओवरों में 108 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के बाद मुंबई ने प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को बरकारर रखा है।

कोलकाता के लिए क्रिस लिन और नितीश राणा ने 21-21 रनों की पारी खेली। रोबिन उथप्पा ने 14 रन बनाए। टॉम कुरैन ने 18 रनों की पारी खेली।

मुंबई के लिए हार्दिक और उनेक भाई क्रूणाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले मुंबई ने युवा बल्लेबाज ईशान किशन की 21 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी के दम पर विशाल स्कोर खड़ा किया था। ईशान ने अपनी पारी में छह छक्के और पांच चौके लगाए थे।

उनके अलावा सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित शर्मा ने 36-36 रन बनाए। अंत में बेन कटिंग ने नौ गेंदों में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 24 रन बनाते हुए मुंबई के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।

कोलकाता के लिए पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, टॉम कुरैन और सुनील नरेन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

The post #KKRvsMI: मुंबई ने KKR को दी ऐतिहासिक शिकस्त, 102 रन से हराया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.