Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#KKRvsRR : कोलकाता ने राजस्थान को 25 रनों से मात देकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई

कोलकाता। कोलकाता ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 25 रनों से मात देकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। क्वालीफायर-2 में कोलकाता का सामना शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। राजस्थान इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना पाई।

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। कप्तान अंजिक्य रहाणे ने 46 रन बनाए।

कोलकाता को चुनौतीपूर्ण स्कोर प्रदान करने में आंद्रे रसेल का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने अंत में आकर 25 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल हैं।

कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान दिनेश कार्तिक ने बनाए। उन्होंने 38 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने 28 रन बनाए।

राजस्थान के लिए कृष्णप्पा गौतम, जोफ्रा आर्चर, बेन लाफलिन ने दो-दो विकेट लिए। श्रेयस गोपाल को एक सफलता मिली।

The post #KKRvsRR : कोलकाता ने राजस्थान को 25 रनों से मात देकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.