कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2018 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम पर खेला जाना है.
आपकों बता दे, कि जो भी टीम आईपीएल 2018 के इस दूसरे क्वालीफायर मुकाबले को जीतेगी. वह टीम आईपीएल 2018 में फाइनल में पहुंच जायेगी और उसका मुकाबला आईपीएल ट्रॉफी के लिए 27 मई रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा.
केकेआर का पलड़ा रहा है भारी

आपकों बता दे, कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 14 मैच खेले गये है. जिसमे से 5 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते है और कुल 9 मैच कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने जीते है.
कोलकाता के ईडन-गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेल गये है. जिसमे से एक मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीता है और 5 मैच कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने जीते है.
पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन की पिच स्पिन गेंदबाजो को अच्छी खासी मदद कर रही है. ईडन गार्डन में खेले गये अबतक के मैचों में स्पिन गेंदबाजो का बोलबाला रहा है, इसलिए आज भी इस पिच पर स्पिन गेंदबाज कमाल कर सकते है. दोनों ही टीमों में कई विश्वस्तरीय स्पिन गेंदबाज शामिल है, इसलिए दोनों ही टीमों के स्पिन गेंदबाज पिच से मिलने वाली टर्न का फायदा उठाना चाहेंगे.
केकेआर ने जीता टॉस

आपकों बता दे, कि कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले पर दिनेश कार्तिक ने कहा, कि
“हम अभी तक आईपीएल में अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा कर रहे है, ऐसे में आज हम एक बार फिर से लक्ष्य का पीछा करना चाहते है.”
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेयिंग इलेवन

Teams:
Sunrisers Hyderabad (Playing XI): Shikhar Dhawan, Kane Williamson(c), Shakib Al Hasan, Yusuf Pathan, Deepak Hooda, Wriddhiman Saha(w), Carlos Brathwaite, Bhuvneshwar Kumar, Rashid Khan, Siddarth Kaul, K Khaleel Ahmed
Kolkata Knight Riders (Playing XI): Sunil Narine, Chris Lynn, Robin Uthappa, Nitish Rana, Dinesh Karthik(w/c), Shubman Gill, Andre Russell, Piyush Chawla, Kuldeep Yadav, Prasidh Krishna, Shivam Mavi
The post KKRvsSRH : टॉस रिपोर्ट : कार्तिक ने सिर्फ इस वजह से चुनी करो या मरो मुकाबले में गेंदबाजी, हैदराबाद की टीम में हुए 3 बड़े बदलाव appeared first on SportzWiki Hindi.