Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#KXIPvsKKR : पंजाब के खिलाफ कोलकाता की तेज शुरुआत, 10 ओवर में टीम का स्कोर 106/1

इंदौर: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाईटराइडर्स ने शुरूआती 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। कोलकाता के इस स्कोर में सुनील नारायण का अहम योगदान है जो अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अभी भी क्रिच पर मौजूद हैं। उनको रॉबिन उथप्पा का अच्छा साथ मिल रहा है। टीम का एक मात्र विकेट क्रिस लिन के रूप में गिरा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम के सलामी बलेबाजों क्रिस लिन और सुनील नारायण ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पॉवर प्ले के शुरूआती 5 ओवरों में कई आकर्षक शॉट लगाते हुए टीम के स्कोर को 50 रनों के पार पहुंचा दिया। लेकिन एंड्रयू टाय द्वारा फेंका जा रहा छठा ओवर कोलकाता के लिए अच्छा नहीं घटा।

इस ओवर की पहली गेंद पर क्रिस लिन ने छक्का जरूर लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर दुर्भाग्य से बोल्ड हो गए। क्रिस लिन ने 17 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बटोरें। उनके आउट होने के बाद रॉबिन उथप्पा मैदान पर आए। उन्होंने सुनील नारायण का अच्छा साथ दिया। नौवें ओवर में सुनील नारायण ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने यह अर्धशतक 26 गेंदों में पूरा किया।

ताजा स्कोर लिखे जाने तक सुनील नारायण सात चौके और तीन छक्के लगाकर 55 रनों पर क्रीज में मौजूद हैं। उनके साथ बलेबाजी कर रहे रॉबिन उथप्पा 22 रन बनाकर टिके हैं।

The post #KXIPvsKKR : पंजाब के खिलाफ कोलकाता की तेज शुरुआत, 10 ओवर में टीम का स्कोर 106/1 appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.