Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsKKR : टॉस रिपोर्ट : अश्विन ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, पहले गेंदबाजी के पीछे दिया अजीबोगरीब कारण, दिग्गज की हुई टीम में वापसी

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम और कोलकता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल 2018 का 44वां मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेला जाना है.

आपकों बता दे, कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने खेले 10 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है और 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वही कोलकता नाईट राइडर्स की टीम ने अपने खेले 11 मुकाबलों में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है और 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है.

दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके है 22 आईपीएल मैच 

आपकों बता दे, कि कोलकता नाईट राइडर्स की टीम और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच आईपीएल के कुल 22 मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 14 मैच कोलकता नाईट राइडर्स की टीम ने जीते हुए है. वही 8 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए है.

पिच रिपोर्ट 

इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी. इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी है, इसलिए इस मैच में जमकर चौके-छक्के देखने को मिल सकते है और मैच एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है.

पंजाब ने जीता टॉस 

आपकों बता दे, कि केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस पंजाब की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

टॉस के समय पंजाब के कप्तान अश्विन ने कहा,

“यह एक छोटा मैदान है इसलिए इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होता है और इसलिए हम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते है.”

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

Teams:

Kings XI Punjab (Playing XI): Chris Gayle, Lokesh Rahul(w), Mayank Agarwal, Aaron Finch, Karun Nair, Axar Patel, Ravichandran Ashwin(c), Andrew Tye, Mohit Sharma, Barinder Sran, Mujeeb Ur Rahman

Kolkata Knight Riders (Playing XI): Chris Lynn, Sunil Narine, Robin Uthappa, Shubman Gill, Nitish Rana, Dinesh Karthik(w/c), Andre Russell, Javon Searles, Piyush Chawla, Prasidh Krishna, Kuldeep Yadav

 

The post KXIPvsKKR : टॉस रिपोर्ट : अश्विन ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, पहले गेंदबाजी के पीछे दिया अजीबोगरीब कारण, दिग्गज की हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.