Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#KXIPvsKKR : पंजाब के पक्ष में आया सिक्के का नतीजा, कोलकाता करेगी बल्लेबाजी

इंदौर| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में शनिवार को खेले जा रहे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह आईपीएल के इस संस्करण का 44वां मुकाबला है। इस मुकाबले को कोलकाता के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

कोलकाता ने लीग में अब तक खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है जबकि उसे छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब ने 10 में से छह जीते हैं और चार हारे हैं।

कोलकाता ने इस मैच के लिए टीम में एक बदलाव किया है और टॉम कुरेन की जगह जेवोन सीअर्ल्स को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

वहीं पंजाब ने तीन बदलाव करते हुए अक्षदीप नाथ की जगह मयंक अग्रवाल, मार्कस स्टोइनिस की जगह एरॉन फिंच और मनोज तिवारी की जगह बरिन्दर शरण को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, एरॉन फिंच ,मयंक अग्रवाल, बरिन्दर शरण, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, अक्षर पटेल, एंड्रयू टाई।

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, जेवोन सीअर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्ण और कुलदीप यादव।

The post #KXIPvsKKR : पंजाब के पक्ष में आया सिक्के का नतीजा, कोलकाता करेगी बल्लेबाजी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.