Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIPvsRCB: होलकर में बैंगलोर और पंजाब के बीच होने वाले मैच में टॉस की होगी अहम भूमिका, मौसम होगा साफ़

Indore stadium weather report for today's match

आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में बेहद रोमांचक मुकाबला होने वाला है जिसमे पंजाब और बंगलौर की टीमे आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें इन दिनों प्ले ऑफ़ में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद में लगी हुई हैं और देखना होगा कि आज का मुकाबला किस टीम के नाम होता है. तो वहीं मौसम भी काफी बेहाल करने वाला है जो की अब तक के फोरकास्ट के मुताबिक सामने आया है. 

आप देख सकते हैं की होलकर में आज तेज धूप बनी रहने वाली है, जिसका नुकसान पहले बल्लेबाजी करने वाले को होगा. गौरतलब है कि, दोनों टीमों को जीत हासिल करनी है जिसमे देखना होगा परिणाम क्या होता है.

आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में 48वां मैच खेला जाना है, जिसमे एक तरफ आर अश्विन की कप्तानी वाली टीम किंग्स 11 पंजाब होगी, तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर है, जो प्ले ऑफ़ के लिए मैदान में मुकाबले को तैयर होगी.

अश्विन की कप्तानी वाली टीम पंजाब पिछले कुछ मैच हार रही है और जिसकी वजह से उनका प्ले ऑफ़ में जाने का खतरा बढ़ रहा है, तो वहीं अगर बात करें आज के मौसम की तो आज होलकर स्टेडियम में तेज धूप बनी रहने वाली है और शाम तक मौसम में तेजी बनी रहेगी.

जैसा कि आप देख सकते हैं कि, अभी का जो फोरकास्ट है उसके मुताबिक़ 42 का तापमान बना हुआ है. ऐसे में शाम तक मौसम थोड़ा अच्छा होने के आसार हैं. बहरहाल अभी जो तापमान है वह 42 है, तो आप समझ सकते हैं कि कड़क धूप और गर्मी से लोगों का क्या हाल होगा. लेकिन आज मुकाबला शाम 8 बजे होना है तो जब तक मौसम में थोड़ा नमी बन जाएगी और ठंडक हो सकती है.

गौरतलब है कि, पंजाब अभी टॉप 3 में बनी हुई है और बंगलौर 7वें स्थान पर है, जिसका प्ले ऑफ़ में जगह बना पाना बेहद मुश्किल सा लग रहा है. अगर मौसम के अनुकूल बंगलौर पहले बल्लेबाजी करेगी तो फिर मैच के परिणाम कुछ और ही देखने को मिलंगे. हालांकि अब यह तो शाम को ही पता चलेगा की आखिर मैच का रुख किस ओर होगा.

The post KXIPvsRCB: होलकर में बैंगलोर और पंजाब के बीच होने वाले मैच में टॉस की होगी अहम भूमिका, मौसम होगा साफ़ appeared first on SportzWiki Hindi.