आईपीएल 2018 में आज 46 वां और 47 वां मुकाबला खेला जाने वाला है जिसमें दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाने वाला है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने बहुत संघर्ष किया है। यह मुकाबला दोनों ही टीमें हर हाल में बड़े अंतर से जीतना चाहेगी।
इस मैदान पर आईपीएल में काफी मुकाबले खेले गए है इस सीजन में भी नॉक आउट के अलावा एक क्वालीफायर और फाइनल मुकाबला भी खेला जाने वाला है।

आइये डालते है वानखेड़े स्टेडियम के रिकॉर्ड पर नजर
आईपीएल के दौरान अब तक यहाँ 62 मैच खेले गए है और आज खेला जाने वाला मुकाबला 63 वां मैच होगा। अगर मैदान के पिच के बारे में बात करें तो यह पिच मुख्य रूप से गेंदबाजों के काम करती है इसमें स्पिन और तेज दोनों गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी रहती है।

एक नजर इस और भी
– वानखेड़े स्टेडियम पर अब तक आईपीएल में कुल 62 मैच खेले गए है और इस सीजन में आज यह छठा मुकाबला होने वाला है। साथ ही ओपनिंग मुकाबला भी यहीं खेला गया था जिसमें चेन्नई ने मुंबई को हराया था।
– इन 62 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा कुछ प्रतिशत तक भारी रहा है क्योंकि अभी तक 32 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली ही टीम ने बाजी मारी है।
– तो बाद में अर्थात लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 30 मैचों में जीत हासिल की है इस प्रकार से कुछ ज्यादा तो फर्क नहीं है।
– वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 164 रन बनाती है जो कि इतना बड़ा स्कोर नहीं है।
– तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का औसतन स्कोर पहली पारी के अनुसार अक्सर कम 152 रन ही रहता है। इस प्रकार आज के मैच में 160+ स्कोर ही बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
किसी एक मैच में कैसा रहा है स्कोर
– अब अगर हम किसी एक मैच में बने सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो एक बार यहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 235 रन बनाये थे और इस मैच में एबी डीविलियर्स ने 133 रनों की पारी खेली थी।
– इस मैदान सबसे कम स्कोर 67 रन है जो कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2008 के पहले ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाये थे और मुंबई यह मैच 5.3 ओवर में ही जीत गयी थी।
– सबसे अच्छे रन चेस के बारे में अगर हम बात करें तो यहाँ पर इसी साल के आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई के 194 रनों का पीछा करते हुए 195 रन बनाये थे और जीत हासिल की।
The post MIvRR: जानिये आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम की पिच किसकी होगी मददगार और क्या होगी टॉस की भूमिका appeared first on SportzWiki Hindi.