मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल के बीच आईपीएल 2018 का 47वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है.
आपकों बता दे, कि दोनों ही टीमों ने अबतक कुल 11 मैच खेले है. जिसमे से दोनों टीमों ने 5 मैच जीते है और दोनों ही टीमों को 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.
आईपीएल 2018 का अबतक का सबसे अहम मुकाबला

आपकों बता दे, कि आईपीएल 2018 का यह सबसे अहम मुकाबला है, क्योंकि दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति है. आपकों बता दे, कि आईपीएल में दोनों टीमों के बीच कुल 17 मुकाबले खेले जा चुके है. जिसमे से 10 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते है और 7 मैच राजस्थान रॉयल की टीम ने जीते है.
वही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गये है. जिसमे से 4 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए है और एक मैच राजस्थान रॉयल की टीम ने जीता है.
पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों को मदद करती आई है और आज भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को ही मदद करेगी, क्योंकि वानखेड़े का विकेट एक फ्लैट विकेट दिख रहा है और इस पिच पर एक हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है.
राजस्थान ने जीता टॉस

आपकों बता दे, कि मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल के बीच होने वाले मैच का टॉस हो गया है और इस मैच का टॉस राजस्थान रॉयल की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
अजिंक्य रहाणे ने बताया पहले गेंदबाजी करने का कारण
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले पर अजिंक्य रहाणे ने कहा, “टॉस जीतकर हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है, विकेट काफी अच्छी दिख रही है ज्यादा रन बनने की सम्भावना है, लेकिन दूसरी पारी के दौरान ओंस आ जाएगी जिससे गेंद को पकड़ना थोड़ा मुश्किल होगा.”
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Mumbai Indians (Playing XI): Suryakumar Yadav, Evin Lewis, Rohit Sharma(c), Ishan Kishan(w), Hardik Pandya, Ben Cutting, Krunal Pandya, Jean-Paul Duminy, Mitchell McClenaghan, Mayank Markande, Jasprit Bumrah
Rajasthan Royals (Playing XI): Jos Buttler(w), D Arcy Short, Ajinkya Rahane(c), Sanju Samson, Ben Stokes, Stuart Binny, Jofra Archer, Krishnappa Gowtham, Shreyas Gopal, Jaydev Unadkat, Dhawal Kulkarni
The post MIvsRR : टॉस रिपोर्ट : रहाणे ने टॉस जीतने के बाद बताया आखिर क्यों चुनी गेंदबाजी, दिग्गज की हुई टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.