Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#MIvsRR: राजस्थान रॉयल्स ने जीत टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

rahane_rohit

मुंबई ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान ने दो बदलाव किया है और श्रेयस गोपाल तथा धवल कुलकर्णी को अंतिम एकादश में मौका दिया है।

इन दोनों टीमों के 11-11 मैचों से 10-10 अंक है और अब हर मैच इनके लिए महत्वपूर्ण हो गया है। इसके चलते इनके बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद रहेगी।

गत विजेता मुंबई के लिए इस बार खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन रोहित शर्मा की टीम अब पटरी पर लौटती दिख रही है। इसके चलते मुंबई इंडियंस अब घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच राजस्थान रॉयल्स से पिछली हार का बदला लेने को बेताब होंगे।

वहीँ राजस्थान की टीम को मुंबई में काफी समर्थन मिलेगा क्योंकि कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा बल्लेबाजी कोच अमोल मजुमदार और स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले भी मुंबई के है। इन्हें वानखेड़े स्टेडियम की पिच का अच्छा अंदाजा है।

संभावित प्लेइंग 11
MI: इविन लुईस, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, हार्दिक पांड्‍या, कृणाल पांड्‍या, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे, मुस्ताफिजुर रहमान/एडम मिल्ने।

RR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, के. गौतम, जोफ्रा आर्चर, अंकित शर्मा/श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी।

The post #MIvsRR: राजस्थान रॉयल्स ने जीत टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.