Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टिम पेन को मिली ऑस्ट्रेलिया के ODI टीम की कप्तानी, ऐरॉन फिंच T-20 में संभालेंगे कमान

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन को अगले महीने इंग्लैंड दौरे में पांच मैचों की सीरीज़ के लिये आस्ट्रेलिया की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम की भी कमान सौंपी गयी है।

tim_paine

कप्तान स्टीवन स्मिथ पर एक वर्ष के निलंबन के बाद से अभी तक क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने 2019 विश्वकप में टीम के लिये नये कप्तान की घोषणा नहीं की है। सीए ने मंगलवार को बताया कि टेस्ट कप्तान पेन ही अगले महीने इंग्लैंड दौरे में आस्ट्रेलिया की वनडे टीम की भी कप्तानी करेंगे।

वहीं एरोन फिंच इस दौरे पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इकलौते T-20 मैच में कप्तानी करेंगे। हालांकि पहले इस बात की उम्मीद लगाई जा रही थी कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एरोन फिंच को वनडे टीम का कप्तान बनाएगी। मगर टीम में स्थिरता रखने के इरादे से ये फैसला लिया गया।

इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर ट्रेवर होन्स ने ये कहा कि, टिम पेन की नियुक्ति स्थायी नहीं रहेगी। चीफ सेलेक्टर ने कहा कि, टिम मजबूत लीडर हैं और वो आगामी इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में टीम के कप्तान होंगे। इस सीरीज के बाद स्थायी तौर पर वनडे टीम के कप्तान के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पर बाल बॉल टैंपरिंग की घटना के बाद से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने एक साल का बैन लगाया है। इसके बाद से ऑस्ट्रेलिया टीम का कोई स्थाई कप्तान नहीं है।

The post टिम पेन को मिली ऑस्ट्रेलिया के ODI टीम की कप्तानी, ऐरॉन फिंच T-20 में संभालेंगे कमान appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.