आईपीएल में खेल के साथ ही मस्ती करना इसकी सबसे बड़ी खासियत बन गया. इसमें तीमें देश के हिस्साब से बाँटने की जगह परफॉरमेंस के हिसाब से बांटी जाती है. इसमें कोई भारत, पकिस्तान नहीं होता. सबकी एक अलग पहचान बनती हैं. जिसकी वजह से इसे और भी अधिक पसंद किया जाता है.
इसी के साथ ही हालही में चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी साथ में मस्ती करते नजार आए. यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अपनी केमिस्ट्री के लिए फेमस हरभजन सिंह और सुरेश रैना है. इन दोनों की मस्ती के किस्से हमेशा देखने और सुनने को मिलते हैं. ऑन फील्ड हो या ऑफ फील्ड दोनों मस्ती करते नजर आते हैं.
एक बार फर दिखे दोनों साथ

दोनों एक बार फिर हरभजन सिंह के क्रिकेट चैट शो- भज्जी ब्लास्ट के लिए इकट्ठा बैठे. बातें हुई- ड्रैसिंग रूम की, मैदान की और निजी जिंदगी से जुड़ी. इसमें कई रोचक बातें सामने आई, सबसे रोचक रही तीन नंबर जर्सी की कहानी. दरअसल दोनों प्लेयर्स चाहते हैं कि मैच कोई भी, किसी भी टीम की ओर से खेलें, तीन नंबर की जर्सी उन्हें ही मिले. दोनों ने इस बात के पीछे जो कारण दिए हैं वो काफी अजीब से हैं.
हमेशा से पहनी है 3 नंबर जर्सी

हरभजन ने 3 नंबर की जर्सी पहनने की बात पर कहा, “वह जब से इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल हुए थे तब उनकी जर्सी का नंबर 3 रहा. वह जितने साल लगातार टीम में खेलते रहे, तीन नंबर जर्सी के साथ ही खेलते रहे. वह जब मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के लिए आए तब भी उन्होंने तीन नंबर की जर्सी नहीं छोड़ी. तीन नंबर पर उनका दावा इतना मजबूत था कि वह जब टीम से बाहर थे तो रैना उन्हें फोन करते थे- भाई तीन नंबर की जर्सी मैं ले लूं. मैंने कभी मना नहीं किया. उसके बाद जब-जब टीम इंडिया का मैच होता था, रैना खेलते थे, वह तीन नंबर की जर्सी पहनकर ही खेलते थे.”
घर का नंबर तक है 3

वहीं, दूसरी तरफ रैना ने भी तीन नंबर जर्सी को लेकर अपनी कहानी सुनाई. उन्होंने कहा कि, “उनके सबसे पुराने घर का नंबर तीन था. इसके बाद फैमिली फंक्शन जितने भी होते हैं वह तीन तारीख को ही होते हैं. मेरी शादी भी तीन तारीख को हुई- अप्रैल में. हमारी गाडिय़ों के नंबरों में भी तीन ही है.”
बेटी के जन्मदिन के नंबर की पहनी जर्सी

आखिर जब दोनों नहीं मानते तो फैसला होता है कि इस जर्सी नंबर को ही रिटायर करवा देंगे. इस बीच हरभजन ने चेन्नई सुपर किंग्स में 27 नंबर की जर्सी पहनने के कारणों का खुलासा करते हुए भी कहा कि उनकी बेटी हिनाया हीर का जन्मदिन 27 तारीख को है. इसी कारण वह 27 नंबर की जर्सी पहन रहे हैं..
The post OMG! जर्सी नंबर- 3 को लेकर आपस में भीड़ गये हरभजन और रैना, पूरा वीडियो देख आप भी रह जायेगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.