Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG! ये क्या इंग्लैंड दौरे से पहले चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड के गेंदबाजों को बता रहे हैं विराट कोहली की कमजोरी

भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और टेस्ट क्रिकेट टीम की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा भारत के दो अनमोल रत्न हैं। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भारतीय टीम को एक साथ कई मैच जीता चुके हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बिना भारतीय टीम की कल्पना भर नहीं की जा सकती है।

कोहली और पुजारा खेलेंगे एक-दूसरे के खिलाफ

लेकिन यही दो खिलाड़ी जो भारतीय टीम को कामयाबी दिलाने के लिए एक साथ खड़े रहते हैं वो एक-दूसरे के खिलाफ खेले तो जरूर अटपटा सा लगेगा। पुजारा और विराट इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में ऐसा करने जा रहे हैं। काउंटी क्रिकेट में जहा विराट कोहली सर्रे की टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हैं वहीं चेतेश्वर पुजारा यॉर्कशायर से खेल रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी अब आपस में दोनों की खूबी और कमजोरी को अपनी अपनी टीमों को बताएंगे।

पुजारा ने अपनी टीम के गेंदबाजों को कोहली की कमजोरी के बारे में बताना किया शुरू

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में सर्रे और यॉर्कशायर की टीमों का आमना-सामना होना है और इसी को लेकर चेतेश्वर पुजारा ने अपने गेंदबाजों को विराट कोहली की कमजोरी के बारे में अवगत कराना शुरू कर दिया है। ये हम नहीं बल्कि खुद यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज बेन कोड ने बताया है।

यॉर्कशायर के गेंदबाज बेन कोड ने कोहली की बतायी कमजोरी

यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज बेन कोड ने इसको लेकर कहा, कि “हमने पहले से ही पुजारा को पूछ लिया है कि उन्हें (विराट) आउट कैसे किया जाए। लेकिन मैं इसे एक सीक्रेट रख सकता हूं, गंभीरता से नहीं, उसे मैं अपने पैरों से दूर रखें। मुझे लगता है कि स्कोरबोरो को कैरी करना, स्विंग और थोड़ा घुमाना आसान रहेगा। लेकिन वो एक क्वालिटी प्लेयर हैं और हम देखते हैं कि हम क्या कर सकते हैं।”

बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलना सम्मान की बात

बेन कोड ने आगे कहा कि “ये एक बड़ी चुनौती है। मैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने जा रहा हूं। ताकि मैं देख सकूं कि मैं उपने खेल के साथ कहां हूं और मुझे किस पर काम करने की जरूरत है।ये काउंटी क्रिकेट के लिए भी रोमांचक है। स्कारबोरो में ये हमेशा अच्छा होता है, और इसे वहां बढ़ावा देने की आवश्कता नहीं होती है, लेकिन काउंटी चैंपियनशिप में इस तरह के नाम के लिए विभिन्न आधारों पर कुछ लेकर आएगा। ये एक अच्छी बात होनी चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post OMG! ये क्या इंग्लैंड दौरे से पहले चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड के गेंदबाजों को बता रहे हैं विराट कोहली की कमजोरी appeared first on SportzWiki Hindi.