डबलिन में आयरलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 17 साल बाद आईसीसी ने किसी टीम को टेस्ट का क्रिकेट खेलने की दर्जा दिया है। अब आयरलैंड टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली दुनिया की 11 वीं टीम बन गई है। इसी के साथ आयरलैंड ने दो बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं।
आयरलैंड के तेज गेंदबाज बॉयड रैंकिन ने मैदान में कदम रखते हुए अपना नाम रिकॉर्ड की फेहरिस्त में शामिल करा लिया। आइए जानते हैं बॉयड के इस रिकॉर्ड के बारे में…
पहले ही दिन दर्ज किया विश्व रिकॉर्ड

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच 11 मई को ऐतिहासिक टेस्ट मैच होना था। यह आयरलैंड का पहला टेस्ट मै था जिसे दर्शकों केो बेसब्री से इंतजार था। हालांकि डबलिन में पहले दिन जमकर बारिश हुई। बाद में अंपायर ने पहले दिन का खेल रद्द कर दिया।
इसी के साथ आयरलैंड दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है,जिसके पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल रद्द हुआ हो। इससे पहले ऐसा किसी और टीम के साथ नहीं हुआ।
बॉयड रैंकिन ने भी बनाया यूनिक रिकॉर्ड

आयरलैंड के तेज गेंदबाज बॉयड रैंकिन ने पहले दिन मैदान में कदम रखते ही यूनिक रिकॉर्ड के मालिक बन गए। दूसरे दिन डबलिन में मौसम साफ रहा। टॉस जीतकर आयरलैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आर्टिकल लिखे जाने तक पाकिस्तान नें 2 विकेट पर 47 रन बना लिए थे।
हालांकि गेंदबाज बॉयड रैंकिग इसी के साथ दुनिया के 15 वें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने दो देशों की ओर से क्रिकेट खेला है। बॉयड इससे पहले इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। बॉयड की लंबाई 6 फुट 7 इंच है।
2013-14 में खेला थे एशेज सीरीज

साल 2013-14 में बॉयड ने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड की टीम से खेला था। एशेज में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 28 रन से जीत दर्ज की थी। बॉयड ने इस मैच में 12.3 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान इन्होंने 47 रन देते हुए 1 सफलता भी हासिल की थी। वहीं बल्लेबाजी में भी बॉयड ने 13 रन बनाए थे।
टेस्ट डेब्यू में टीमों को करना पड़ा हार का सामना

टेस्ट क्रिकेट का इतिहास आज से लगभग 141 साल पुराना है। 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट फार्मेट का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साउथ अफ्रीका,वेस्टइंडीज,न्यूजीलैंड,भारत,पाकिस्तान,बांग्लादेश और श्रीलंका को अपने पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा।
1992 में जिम्बाब्वे को अपने पहले टेस्ट मैच में जीत मिली थी। आंकड़ों के लिहाज से आयरलैंड के लिए डेब्यू मैच निराशा भरा हो सकता है।
The post PAK vs IRE: पाक और आयरलैंड के बीच ऐतिहासिक टेस्ट में उतरते ही 6 फीट 7 इंच लम्बे इस खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.