आज आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबदा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मैच खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का नमूना एक बार फिर दिखा दिया। उन्होंने आरसीबी को 146 रन के स्कोर में भी 5 रन से हरा दिया।
सनराइजर्स ने आरबीसी को 5 रनों से हराया

इस हार के साथ ही विराट कोहली की टीम की सारी उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी है। उनके पास चार मैच बचे हैं।अगर वह चारों मैच जीत भी जाते हैं तो भी उनके खून 14 पॉइंट ही हो पाएंगे। ऐसे में अगर उनका नेट रनरेट बेहतर होता है और 14 अंकों में टीम क्वालीफाई करती है तभी वह प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएगी।
रोमांचक मैच में चमकते सितारे

आज का मैच हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेला जा रहा था। इस मैच के दौरान मैदान में कई सितारे भी मौजूद थे। पूरे मैच के दौरान कैमरा मैन ने मैदान पर मौजूद सभी सेलिब्रिटी के तरफ भी अपना कैमरा बार-बार घुमाया जिससे वहां बैठकर लोग और भी झूमते नजर आए।
मैदान पर मौदूज कई सेलिब्रिटीज

मैच के दौरान मैदान पर शिखर धवन की पत्नी के साथ साथ दक्षिण भारत के कई एक्टर और एक्ट्रेस भी वहां मौजूद थे। जो दर्शकों का खेल मनोरंजन को दोगुना कर रहे थे।

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया आज के इस बेहद रोमांचक मैच में मैदान पर मौजूद दर्शकों के साथ-साथ इन सेलिब्रिटी ने भी काफी आनंद लिया।

आज की इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में मात्र 146 रनों पर रोक दिया, लेकिन सनराइज के लिए 146 भी काफी होते हैं।

आरसीबी ने बल्लेबाजी की शुरुआत तो अच्छी की लेकिन विराट कोहली के अलावा दूसरा कोई खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं पाया। जिसका नतीजा कि उन्होंने 84 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। उसके बाद कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मनदीप सिंह ने पारी को संभाला और साझेदारी की, लेकिन आखिरकार वह 5 रन से चुक गए। सनराइजर्स हैदराबाद 5 रन से यह मैच जीत गई।
The post PHOTOS: बैंगलोर और हैदराबाद की भिडंत देखने पहुंचे धवन की पत्नी समेत कई फ़िल्मी सितारे, देखे तस्वीरे appeared first on SportzWiki Hindi.