Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PHOTOS: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने आरसीबी के खिलाड़ियों को अपने रेस्टोरेंट में दी पार्टी, तस्वीरे आई सामने

आईपीएल का सीजन काफी शानदार साबित हो रहा है. इसके हर मैच में कुछ आनोखा देखने को मिलता है. सभी टीमें आईपीएल का खिताब हासिल करने में लगी हुई हैं. इस समय सबसे आगे सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सबसे उपर चल रही हैं. तो वहीं रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम सबसे नीचे चल रही हैं.

मैच से पहले बैंगलोर की मस्ती 

आज इन्ही दोनी टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबला होना है. इस मुकाबले से दिल्ली पहुंचे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के प्लेयर्स को टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार रात एक पार्टी दी.

विराट की कप्तानी वाली इस टीम का अगला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ आज होगा और इस मैच से पहले विराट अपने टीम मेंबर्स को अपने रेस्टोरेंट ‘नुएवा’ लेकर गए.

भाई के रेस्टोरेंट पहुंचे कोहली और टीम 

विराट, दिल्ली के रहने वाले हैं और यहां उनके इस रेस्टोरेंट को उनके भाई विकास कोहली चलाते हैं. इस आउटिंग के दौरान विराट की टीम के प्लेयर्स काफी रिलेक्स मूड में नजर आए और उन्होंने इस गेदरिंग में जमकर मस्ती की. इनमें से कई प्लेयर्स ने तो डांस भी किया.

विराट के साथ यहां एबी डिविलियर्स, टिम साउदी, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मो. सिराज, मोईन अली समेत टीम के कई प्लेयर्स और बॉलिंग कोच आशीष नेहरा भी पहुंचे थे.

बता दें कि टूर्नामेंट में बेंगलुरू टीम की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही है, और उसने अब तक खेले 10 मैचों में से सिर्फ 3 ही जीते हैं और प्ले ऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें बेहद कम हैं.

उमेश यादव के साथ विराट (लेफ्ट फोटो)। मो. सिराज को कुछ बताते हुए आशीष नेहरा साथ में विराट भी खड़े हैं

मोईन अली के साथ टिम साउदी

आरसीबी टीम के मेंबर्स एबी डिविलियर्स और युजवेंद्र चहल

 

The post PHOTOS: दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली ने आरसीबी के खिलाड़ियों को अपने रेस्टोरेंट में दी पार्टी, तस्वीरे आई सामने appeared first on SportzWiki Hindi.