इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब हर टीम के लिए अपना हर मुकाबला करो या मरो का बनकर रह गया है। सभी टीमें अंको और रन रेट की जद्दोजहद में लगी हुई हैं, लेकिन एक टीम ऐसी है जिसका सफर अब पूरी तरह से खत्म हो गया है और वो है दिल्ली डेयरडेविल्स….
चेन्नई के सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली के ये 11 डेयरडेविल्स उतरेंगे मैदान में
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम इस सीजन में अपने 12 मैचों में 8 मैच हारकर पूरी तरह से बाहर हो गई है। दिल्ली के अब बचे दो मुकाबलों महज औपचारिकता है जहां पर वो सम्मान की लड़ाई के लिए उतरेंगे।
दिल्ली डेयरडेविल्स का अगला मुकबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुक्रवार को है। इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।

श्रेयस अय्यर
दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा कप्तान श्रेयर अय्यर का इस सीजन में अब तक का सफर बल्लेबाजी के नजरिये से जबरदस्त गुजरा है। श्रेयस अपनी इसी फॉर्म को बचे हुए मैचों में भी बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे।

जैसन रॉय
दिल्ली डेयरडेविल्स के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय अपने पहले मैच में मैच विनिंग पारी खेलने के बाद कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। लेकिन जैसन रॉय को आने वाले मुकाबलें में मौका मिलता नजर आ रहा है।

पृथ्वी शॉ
भारतीय अंडर-19 टीम के चैंपियन कप्तान पृथ्वी शॉ ने इस आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पृथ्वी ने अपनी बल्लेबाजी से एक परिपक्व बल्लेबाज के तौर पर साबित किया है। पृथ्वी पर आने वाले मैचों में भी यही उम्मीदें रहेंगी।

ऋषभ पंत
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस आईपीएल में एक अलग ही रूप धारण किया हुआ है। ऋषभ पंत इस सीजन में हर मैच में अपनी विस्फोटक पारी से टीम को मदद कर रहे हैं। पंत पर बचे मैचों में भी कुछ ऐसी उम्मीदें हैं।

विजय शंकर
दिल्ली डेयरडेविल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर इस सीजन में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में कामयाब रहे हैं। विजय शंकर ने आने वालें मैचों में कुछ प्रभावशाली प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

अभिषेक शर्मा
दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस बार कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। इनमें से अंडर-19 स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को पिछले मैच में मौका दिया। अभिषेक शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ अपने हुनर का खूब भुनाया। अभिषेक पर इस मैच में नजरें रहेंगी।

संदीप लेमिछने
दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए इस बार कई विदेशी खिलाड़यों को मौका दिया लेकिन कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सका। ऐसे में पिछले मैच में नेपाल के संदीप लेमिछने को मौका दिया और इस युवा स्पिनर ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया।

अमित मिश्रा
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक अमित मिश्रा शुरूआती मैचों से बाहर होने के बाद वापसी करते ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अमित मिश्रा के कंधों पर बड़े विकेट निकालने की जिम्मेदारी रहेगी।

जूनियर डाला
दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार खिलाड़ी क्रिस मौरिस के स्थान पर टीम में शामिल किए गए दक्षिण अफ्रीका के ही युवा तेज गेंदबाज जूनियर डाला को पिछले मैच में मौका दिया। जूनियर डाला प्रभावित तो नहीं कर सके लेकिन उनका बना रहना तय है।

हर्षल पटेल
दिल्ली डेयरडेविल्स ने शुरूआती मैचों में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को मौका नहीं दिया लेकिन पिछले कुछ मैचों में इस खिलाड़ी को मौका मिला। इस तेज गेंदबाज ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में भी अपना कुछ योगदान दिया है।

ट्रेंट बोल्ट
दिल्ली डेयरडेविल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट इस सीजन में उनकी टीम के सबसे कामयाब गेंदबाज बने हुए हैं। ट्रेंट बोल्ट के प्रदर्शन से दिल्ली डेयरडेविल्स को बहुत फायदा हुआ है। ट्रेंट बोल्ट का खेलना तो दिल्ली के लिए तय है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post PLAYING 11- चेन्नई को टेबल टॉप से रोकने के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स देगी उस खिलाड़ी को मौका जिसके सामने बेबस दिखे थे विराट और रोहित appeared first on SportzWiki Hindi.