12 मई शनिवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कोलकता नाईट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के बीच मैच खेला जाना है. इस मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में कोलकता नाईट राइडर्स टीम की प्लेइंग इलेवन के बारे ने बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर केकेआर की संभावित प्लेयिंग इलेवन पर :
सुनील नारायण

सुनील नारायण कोलकता नाईट राइडर्स की गेंदबाजी के साथ-साथ टीम के ओपनिंग क्रम की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. सुनील नारायण अपनी टीम को आक्रामक शुरूआत देना चाहेंगे.
क्रिस लिन

दुसरे छोर से कोलकता नाईट राइडर्स टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन के कंधो पर होगी. क्रिस लिन इस मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
राँबिन उथप्पा (विकेटकीपर)

राँबिन उथप्पा के कंधो पर केकेआर के नंबर-3 पोजीशन की भी जिम्मेदारी होगी. साथ में टीम के विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे.
नितीश राणा

नितीश राणा ने अबतक इस टूर्नामेंट में गेंद व बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए उनका भी प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है.
दिनेश कार्तिक (कप्तान)

मध्यक्रम की जिम्मेदारी खुद कप्तान दिनेश कार्तिक संभालेंगे. दिनेश कार्तिक शानदार फॉर्म में चल रहे है. वह अपनी इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
शुभमन गिल

कोलकता नाईट राइडर्स की टीम इस मैच में रिंकू सिंह की जगह भारत के अंडर-19 टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल कर सकती है. शुभमन गिल एक युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज है. रिंकू सिंह के खराब प्रदर्शन के बाद गिल को जगह मिलना भी लगभग तय है.
आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल कोलकता नाईट राइडर्स की टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे. वह टीम के लिए गेंदबाजी, बल्लेबाज व फील्डिंग तीनों विभागों में प्रदर्शन करने की क्षमता रखते है. रसेल का भी मैच में खेलना तय है.
शिवम मावी

केकेआर की प्लेइंग इलेवन में आज दूसरा बदलाव प्रसिद्द कृष्णा की जगह शिवम मावी का हो सकता है. मुंबई के खिलाफ प्रसिद्द कृष्णा कुछ खास नहीं कर पाये थे, इसलिए उनके स्थान पर शिवम मावी को शामिल किया जा सकता है.
पियूष चावला

पियूष चावला ने अबतक इस टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी की है, इसलिए उनको भी केकेआर की टीम शनिवार को होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन पर शामिल करेगी.
कुलदीप यादव

युवा चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव का भी इस मैच में खेलना तय है. हालाँकि, वह पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन केकेआर की टीम उन्हें जरुर प्लेइंग इलेवन में एक और मौका देगी.
मिचेल जॉनसन

मिचेल जॉनसन को भी केकेआर की प्लेइंग इलेवन पर जगह मिलना तय है. मिचेल जॉनसन टॉम कुरेन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जायेंगे. टॉम कुरेन पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे.
The post PLAYING XI: प्ले ऑफ की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी को ब्रह्मास्त्र के तौर पर प्रयोग करेंगे दिनेश कार्तिक appeared first on SportzWiki Hindi.