दिल्ली डेयरडेविल्स की भिड़त शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगी। प्वाइंट्स टेबल पर आरसीबी सातवें और दिल्ली आठवें स्थान पर हैं। दोनों टीमों पर आईपीएल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। विराट कोहली की टीम इस टूर्नामेंट में अपनी जान फूंकने के उद्देश्य से उतरेगी। टीम को आईपीएल में बने रहने के लिए अपने सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
आज का मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा। कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में अपनी जीत पक्की करने के लिए दो बड़े बदलाव टीम में कर सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं आज के मुकाबले में विराट की ब्रिगेड में …
1- ब्रैंडेन मैकुलम

ब्रैंडन मैकुलम को इस आईपीएल सीजन में कुछ खास मौका नहीं दिया गया है। हालांकि वो इस मैच में खेलते नजर आएंगे। मैकुलम इस सीजन आईपीएल के छह मैच खेल चुके हैं। इस दौरान मैकुलम ने 127 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मैकुलम की जगह पक्की है।
2- क्विंटन डी कॉक

डी कॉक अभी तक इस सीजन आईफीएल आठ मैच खेल चकुे हैं। बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ-साथ वो टीम के मुख्य विकेट कीपर भी हैं। डी कॉक ने अभी तक 25.12 की औसत से 201 रन बनाए।
3- एबी डीविलियर्स

टीम के बेहतरीन बल्लेबाजी एबी डीविलियर्स का बल्ला इस सीजन खूब बोल रहा है। हालांकि इसके बावजूद भी टीम को जीत हासिल नहीं हो रही है। दिल्ली के खिलाफ एक बार फिर डीविलियर्स का तूफानी अंदाज देखने को मिल सकता है। डीविलियर्स ने अभी तक आठ मैचों में 286 रन बनाए हैं।
4- विराट कोहली

विराट कोहली का भी इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन उन पर एक असफल कप्तान का दाग लगता दिख रहा है। ऐसे में वो आज के मुकाबले में कुछ बदलाव करने की कोशिश जरूर करेंगे। खासकर टीम की गेंदबाजी में। कोहली ने अभी तक इस सीजन में 10 मैचों में 396 रन बनाए हैं।
5- मनदीप सिंह

दिल्ली के खिलाफ मनदीप सिंह आरसीबी के ब्रिगेड में शामिल रहेंगे। उनकी जगह कोई बदलाव लगभग नहीं होगा। इस सीजन आईपीएल के 10 मैचों में मनदीप के बल्ले से 232 रन निकले।
6- पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल इस सीजन अभी केवल दो मैच ही खेले हैं। दिल्ली के खिलाफ पटेल को एक बार फिर मौका मिल सकता हैष
7- कॉलिन डी ग्रांडहोम

टीम के उम्दा ऑलराउंडर ग्रांडहोम को इस मैच में ब्रिगेड में शामिल किया जाएगा। इन्होंने इस सीजन आईपीएल के मैच खेले हैं। होम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में महारत हासिल है। वो कब कितने खतरनाक हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं है?
8- उमेश यादव

अभी तक इस सीजन में उमेश यादव का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। खास बात ये है कि वो पर्पल कैप की रेस में हैं। उमेश यादव ने अभी तक 10 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में यादव पांचवे स्थान में हैं।
9- अनिकेत चौधरी

अनिकेत चौधरी अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले हैं। शनिवार को दिल्ली के खिलाफ उम्मीद है कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। अनिकेत का अभी तक का आईपीएल सफर अच्छा रहा है। अऩिकेत ने 5 मैचों में पांच विकेट अपने नाम किए हैं।
10- यजुवेंद्र चहल

लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल का दिल्ली के खिलाफ खेलना पक्का है। हालांकि चहल इस सीजन अपनी वो छाप नहीं छोड़ पाए,जिसके लिए उनकी पहचान होती है। चहल ने आईपीएल के 10 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। आज के मैच में टीम के फैंस अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जरूर कर रहे होंगे।
11- मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज इस सीजन आरसीबी की तरफ से सात खेले हैं। इस दौरान सिराज ने 7 विकेट भी झटके। दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सिराज के स्थान पर कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
The post PLAYING XI: दिल्ली के खिलाफ विराट का मास्टर स्ट्रोक, टीम में शामिल होगा वो खिलाड़ी जिसने विराट को जिताये कई मैच appeared first on SportzWiki Hindi.