सुपरसंडे में आईपीएल के दो बड़े मैच खेले जाएंगे। इनमें से पहला मैच अंक तालिका की दो टॉप की टीमों के बीच में खेला जाएगा। आज का पहला मैच सनराइजर्स हैदरबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच में खेला जाएगा।
सनराइजर्स बनाम सीएसके

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई के बीच होने वाले यह मैच चेन्नई के लिहाज से थोड़ा ज्यादा महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि सनराइजर्स प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है और सीएसके को क्वालिफाई करने के लिए कम से कम एक मैच अभी और जीतना जरूरी है। वहीं हैदराबाद भी अपने विजय रथ को रोकना नहीं चाहेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद की क्या होगी प्लेयिंग इलेवन…?
1. एलेक्स हेल्स

सनराइजर्स के लिए पिछले कुछ मैचों से एलेक्स ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं। एलेक्स एक हार्ड हिटर बैट्मैन हैं और शिखर से साथ सलामी बल्लेबाज के लिए एक लेफ्ट हैंड-राइट हैंड की जोड़ी भी टीम के लिए काफी फायदेमंद बन जाती है।
2. शिखर धवन

दूसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर धवन तो रहेंगे। पिछले मैच में भी उन्होंने 91 रन की नाबाद और लाजबाव पारी खेली है। लिहाजा उनका नंबर दो पर रहना तय ही है।
3. केन विलियम्सन

केन विलियम्सन ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी में लाजबाव निरंतरता दिखाई है। वो क्रिज पर टिक जाते हैं धीरे-धीरे अपनी पारी को बड़ी और तेज भी करते जाते हैं। लिहाजा नंबर तीन पर कप्तान केन विलियम्सन ही रहेंगे।
4. दीपक हुड्डा
हालांकि अभी तक सनराइजर्स ने अपनी टीम के मध्यक्रम के जिम्मेदारी मनीष पांडे को देकर रखी थी लेकिन अभी तक उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। ऐसे में अब प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद हैदराबाद की टीम दीपक हुड्डा को मध्यक्रम की जिम्मेदारी देकर ट्राई कर सकती है।
5. शाकिब-अल-हसन

बांग्लादेश के शाकिब ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया है। ऐसे में वो इस मैच में भी खेल सकते हैं।
6. युसूफ पठान

युसूफ पठान सनराइजर्स में एक ऑलराउंडर की भूमिका में हैं। स्पिन गेंदबाजी के साथ एक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की भूमिका भी पठान निभाते हैं। ऐसे में वो भी नंबर 6 पर रह सकते हैं।
7. श्रीवत्स गोस्वामी

श्रीवक्त गोस्वामी को कप्तान विलिययम्सन ने ऋद्दिमाना साहा की जगह खेलने का मौका दिया है। ऋद्दिमान साहा ने बल्लेबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। हालांकि पहले मैच में श्रीवत्स को अपने पहले मैच में बल्लेबाजी मौका ही नहीं मिला लेकिन उन्होंने कीपिंग में अच्छा प्रदर्शन किया।
8. राशिद खान

अफगानिस्तान के राशिद खान को तो कप्तान किसी भी परिस्थिति में बाहर नहीं बैठा सकते हैं। उन्होंने लगातार शानदार गेंदबाजी करके अपनी टीम के लिए बड़े-बड़े विकेट निकाले हैं।
9. भुवनेश्वर कुमार

नंबर आठ पर भुवनेश्वर कुमार रहेंगे। भुवनेश्वर कुमार को आखिरी मैच में काफी रन पड़ गए थे लेकिन उनके कंधों पर तेज गेंदबाजी की मुख्य जिम्मेदारी होगी।

10. इसके बाद नंबर 10 पर सिद्धार्थ कौल और नंबर 11 पर संदीप शर्मा रहेंगे जो तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिद्धार्थ और संदीप दोनों ने इस टूर्नामेंट के लिए शानदार गेंदबाजी की है।
The post PLAYING XI: धोनी के प्ले ऑफ की उम्मीदों को धूमिल करने के लिए विलियम्सन ने इस दिग्गज को दी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.