Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB vs MI : आरसीबी 3 विकेट खोकर स्कोर 123, क्रीज पर कप्तान कोहली मौजूद

जयपुर  (स्पोर्ट्स डेस्क)। आईपीएल में आज 31 वां मुकाबला मुंबई इंडिंयस और आरसीबी के बीच खेला जा रहा है । यह मुकाबला एम चिन्ना स्वामी में खेला जा रहा है ।मैच मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जिसके बाद मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आरसीबी उतरी —

  चिन्ना स्वामी स्टेडियम में आरसीबी की पारी की शुरु मनन वोहर औऱ डी कॉक की जोड़ी ने की,  वहीं पहला ओवर जेपी डुमनी ने फेंका जिसमें वोहरा के छक्के सहित 6 रन बने। मिशेल मैक्ग्लाशन ने दूसरा ओवर फेंका जिसमें दो रन बने ।जसप्रीत बुमराह के तीसरे ओवर में 3 रन बने ।जेपी डुमनी को चौथे ओवर में मनन वोहरा ने दौ चौके और दो छक्के जड़े, इस ओवर में 22 रन बने ।

 मिशेल मैक्ग्लाशन ने पारी के पांचवे ओवर में आरसीबी को पहला झटका दिया और क्विंटन डी कॉक(7) आउट हुए। इस ओवर में पांच रन बने ।  क्रुणाल पांड्य द्वारा फेंके गए छठवे ओवर में 5 रन बने । इसके बाद 7 ओवर में वोहरा ने मार्कंडेय को चौका जड़ा । ओवर में 7 रन बने। 

8 ओवर के बाद 1 विकेट 53 रन था।पारी के 9 ओवर में मनन वोहरा (45) आउट हुए यह विकेट मयंक मार्कंडेय ने लिया। 10 ओवर महंगा रहा

, हार्दिक पांड्या को इस ओवर में मैक्कुम ने एक चौका और दो छक्का । क्रुणाप पांड्या के द्वारा फेंके गए 11 ओवर में 9 रन बने।मार्कंडेय को 12 ओवर में मैक्कुल ने दो और कोहली ने एक चौका जडा़ ओवर में 13 रन बने । 13 और 14 ओवर मुंबई के लिए किफायती रहा था। मिशेल मैक्ग्लाशन के 15 ओवर में मैक्कुलम (37) रन आउट, थ्रो हार्दिक पांड्या के द्वारा फेंका गया जिसने स्टंप को हिटकिया।15 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 3 विकेट खोकर 123, क्रीज पर कोहली (29) और मनदीप सिंह (1)।

The post RCB vs MI : आरसीबी 3 विकेट खोकर स्कोर 123, क्रीज पर कप्तान कोहली मौजूद appeared first on समाचार नामा.