Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB vs MI : उमेश यादव की घातक गेंदबाजी आगे मुंबई पस्त, रोहित शून्य पर पवेलियन लौटे

जयपुर  ( स्पोर्ट्स डेस्क )।आईपीएल के 31 मुकाबले में मनन वोहरा की 45 , ब्रैंडन मैक्कुल की 37 और कप्तान कोहली के 32 रनों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाने में सफल रही । मुंबई की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट हार्दिक पांड्या ने लिए।  वैसे बता दें की  हार्दिक पांड्या ने एक ओवर में ही तीन विकेट चटाकए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पारी की शुरूआत सूर्यकुमार और ईशन किशन ने की, पर टिम साउथी ने पहले ओवर में ईशन किशन (0) को आउट करके पहला झटका दिया।

ओवर में 5 रन बने ।उमेश यादव को दूसरे ओवर में डुमनी और सूर्यकुमार एक- एक चौका जड़ा।वहीं टिम साउथी के तीसरे ओवर में 5 रन बने ।

उमेश यादव के द्वारा फेंके गए चौथा ओवर आरसीबी के लिए अच्चा रहा है । इसमें मुंबई के लगातर दो विकेट गिरा , पहले सूर्यकुमार यादव (9) और रोहित शर्मा (0) । इस ओवर में तीन रन बने । इसके बाद पोलार्ड क्रीज पर आए  थे।मोहम्मद सिराज के द्वारा फेंके गए पांचवें ओवर में 5 रन बने । उमेश यादव के 6 ओवर में 11 रन बने । मुंबई इंडियंस के 6 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 40 रन है । क्रीज पर कीरोन पोलार्ड (12) और डुमनी (13)।

The post RCB vs MI : उमेश यादव की घातक गेंदबाजी आगे मुंबई पस्त, रोहित शून्य पर पवेलियन लौटे appeared first on समाचार नामा.