नई दिल्ली। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर भले ही मैदान पर कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन टीम के खिलाड़ी मौज मस्ती करते हुए अकसर नजर आ जाते हैं। ऐसी ही एक और फनी विडियो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
आरसीबी की टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है जिसमें फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज टीम के खिलाड़ियों की मजेदार फिटनेस की क्लास लेती दिख रही हैं।
.@asli_jacqueline has really amped it up in this challenge. Will our boys be able to pull this off? Catch Episode Four of #ImaraFitOrFail right now. #PlayBold #JacquelineForImara pic.twitter.com/wP4CvDh9Jf
— Royal Challengers (@RCBTweets) May 7, 2018
इस विडियो में जैकलिन योगासन करते हुए दिखाई दे रही है। साथ में खिलाड़ी भी योगासन कर रहे है पर वो इसे करने में नाकाम होते दिख रहे हैं। ये विडियो देखने काफी फनी है, इसी वजह से लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
अब तक इस वीडियो को पौने तीन हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था, 42 लोगों ने इसे रीट्वीट किया था, 513 लोगों ने इसे पसंद किया था और 26 लोगों के इस पर कमेंट आए थे।
विडियो शेयर होने की ये पहली घटना है इससे पहले भी टीम का एक विडियो वायरल हुआ था जिसमे खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के घर पर जमीन पर लगे गद्दों पर बैठकर बिरयानी खाते दिख रहे थे। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।
The post जैकलिन ने लिया RCB के धुरंधर खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट, देखें ये फनी वीडियो appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
