किंग्स 11 पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पिछले कुछ दिनों धमाल मचा रहे हैं और उनकी विस्फोटक पारियों की वजह से टीम टॉप 3 में शामिल हो गई है. तो वहीं आज एक बार फिर पंजाब का मुकाबला राजस्थान से होना है और देखना दिलचस्प होगा की आज फिर क्या नए रिकॉर्ड बनते हैं. साथ ही कौन सी टीम इसमें बाजी मारेगी. तो वहीं एक ख़ास बात यह भी है कि, क्रिस गेल एक नया कीर्तिमान रच सकते हैं.
आपको बता दें कि, गेल को ऑक्शन के समय कोई भी खरीदार नहीं मिल रहा था. न ही गेल को उनकी टीम बंगलौर ने रिटेन किया इसके बाद पंजाब ने उनको बेस प्राइज 2 करोड़ में शामिल किया और अब वह धमाल आमचा रहे हैं.

जी हां आज आईपीएल का 40वां मुकाबला खेला जान है जिसमे पंजाब और राजस्थान के बीच दिलचस्प मुकाबला होगा. यह मुकाबला सवाई मान सिंह स्टेडियम में होना है जिसमे राजस्थान जीत दर्ज करने के उद्देश्य से उतरेगी. आपको बता दें कि इस मुकाबले में राजस्थान को अगर हारती है वह प्ले ऑफ से बाहर हो जाएगी. तो वहीं पंजाब के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल आज के मैच में एक नया कीर्तिमान रच सकते हैं.

जी हां अगर आज क्रिस गेल 64 रन बना लेंगे तो वह दुनिया के 8वें खिलाड़ी होंगे जो अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे. साथ ही विदेशी खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर काबिज हो जायेंगे. ऐसे में आज का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि पिछले मैच में गेल का बल्ला नहीं चल सका था.
बहरहाल आज जयपुर में क्रिस गेल अपनी विस्फोटक पारी खेलते हैं तो वह एक नया कीर्तिमान रच देंगे. अगर बात करें टीम के प्रदर्शन की तो उसमे पंजाब अंकतालिका में 3 स्थान पर है.
The post RECORD: गेल का बल्ला गरजा तो टूटेगा IPL का यह बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दूसरे बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.