Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: विराट कोहली के बाद अब यह दिग्गज खिलाड़ी भी हुआ अफगानिस्तान टेस्ट मैच से बाहर

एक तरफ जहां आईपीएल चल रहा है तो वहीं अफगानिस्तान टेस्ट सीरिज की तैयारी भी जोरों पर हैं. आज टीम के सभी खिलाड़ियों का एलान होना है जिसमे अब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के शामिल न होने की खबर सामने आई है. जी हां आपको बता दें कि, हाल ही में खबर आई थी की कोहली इस टेस्ट सीरिज का हिस्सा नहीं होंगे और उनकी जगह अय्यर शामिल होंगे. तो अब टीम इंडिया के तेज गेदंबाज भी इसका हिसा नहीं बन सकते हैं.

After kohli fast-bowler-doubtful-one-off-test-afghanistan

जी हां कुछ दिनों बाद शुरू होने जा रही अफगानिस्तान टेस्ट सीरिज के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का चयन अभी से शुरू हो गया है और हर कोई इसके लिए सेट हो रहा है. एक तरफ जहां सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं और टीम को जिताने में लगे हैं तो वहीं इसी बीच अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट की भी जमकर तैयारी चल रही है. ऐसे में खबरें हैं कि, इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे. जिसमे इशांत शर्मा नाम भी आ गया है.

After kohli fast-bowler-doubtful-one-off-test-afghanistan

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले खबर थी कि, विराट कोहली काउंटी क्रिकेट खेलने की वजह से अफगान टेस्ट सीरिज का हिस्सा नहीं बनेंगे. तो अब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का भी नाम इस फेहरिस्त में शामिल हो गया है जो चोटिल होने की वजह से अब इस सीरिज में शामिल नहीं हो पाएंगे. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक़, इशांत शर्मा पिछले दिनों मैच खेलते वक्त चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से अब कोहली के साथ वह भी इसका हिस्सा नहीं बनेंगे.

After kohli fast-bowler-doubtful-one-off-test-afghanistan

तो अब देखना दिलचस्प होगा की इस दौरे पर टीम किस दिशा में जाती है और सफलता हासिल करने में कामियाब होंगे या नहीं.

The post REPORTS: विराट कोहली के बाद अब यह दिग्गज खिलाड़ी भी हुआ अफगानिस्तान टेस्ट मैच से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.