Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब के दुसरे मालिको को भेजा संदेश, नहीं सहेंगे एक्टिंग वाले नखरे छोड़ देंगे टीम का साथ

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा के बीच एक तकरार और बढ़ती नजर आ रही है। प्रीति के व्यवहार से सहवाग काफी आहत है। इसकी शिकायत उन्होंने टीम के को-ऑनर से भी की।

बता दें कि राजस्थान से मिली हार के बाद प्रीति जिंटा ने टीम के मेंटोर वीरेंद्र सहवाग से बेहद भद्दे अंदाज में बात की थी। प्रीति का यह अंदाज सहवाग को बिल्कुल भी पंसद नहीं आया।

हार के बाद भड़की थी प्रीति जिंटा

टीम की मालकिन प्रीति जिंटा राजस्थान के हाथ मिली हार के बाद सहवाग पर भड़क गई। उन्होंने सीधे तौर पर टीम की हार का जिम्मेदार सहवाग को ठहराया। साथ ही उन्होंने ड्रेसिंग रूम में हार को लेकर सहवाग से तीखे सवाल भी किए।

हालांकि जवाब में सहवाग ने बेहद सरल अंदाज में बात की। प्रीति जिंटा आर आश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कराने को लेकर नाराज थी। जबकि टीम के बेहतरीन बल्लेबाज करूण नायर और मनोज तिवारी को बाद में भेजा गया।

टीम से पांच साल से जुड़े हैं सहवाग

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पिछले पांच साल से जुड़े हुए हैं। इस बार उनके मार्गदर्शन में टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। लेकिन एक हार के बाद टीम की मालिकन के रवैये ने सहवाग को अंदरूनी तौर पर काफी तोड़ दिया है। सूत्रों की माने तो सहवाग टीम से अपना पांच साल पुराना करारा बीच आईपीएल में भी तोड़ सकते हैं।

नहीं सहेंगे एक्टिंग वाले नखरे

पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम को-ऑनर से प्रीति जिंटा की शिकायत की है। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी के तीन मालिक हैं। प्रीति जिंटा,नेस वाडिया और रोहित बर्मन साझा रूप से टीम के मालिक हैं। प्रीति के व्यवहार से बेहद आहत सहवाग ने भी तल्ख अंदाज में पलटवार किया।

पंजाब फ्रेंचाइजी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि,

“वीरेंद्र सहवाग ने दो टूक अंदाज में टीम के दूसरे मालिकों से कह दिया है कि वह प्रीति जिंटा के एक्टिंग वाले नखरे नहीं बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह को-ओनर प्रीति के सवाल-जवाब और उनके फैसलों पर लगातार आपत्ति उठाने के तरीकों से असहज हैं।’ 

पहले भी कर चुकी हैं तल्ख अंदाज में बात 

प्रीति जिंटा की बदसूलकी करने की आदत कोई नई नहीं है। इससे पहले भी वो अपने गुस्से का इजहार कई बार और कर चुकी है। साल 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच संजय बांगड़ थे। उस समय भी प्रीति जिंटा ने बागड़ के साथ तल्ख अंदाज में बात की थी। जिसके बाद मामले ने मीडिया में खूब तूल पकड़ा था। लेकिन पूरे मामले को प्रीति ने झूठ करार दिया था।

The post REPORTS: वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब के दुसरे मालिको को भेजा संदेश, नहीं सहेंगे एक्टिंग वाले नखरे छोड़ देंगे टीम का साथ appeared first on SportzWiki Hindi.