खेल डेस्क। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनो से हरा दिया और इस मैच में रवि चंद्रन अश्विन को करुण नायर और मनोज तिवारी से पहले नंबर 3 पोजीशन पर भेजा गया और इस फैसले से पंजाब की सह मालकिन प्रीति ज़िंटा निराश दिखी और उन्होंने इस बात की चर्चा पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग से की।
इस मैच में केवल लोकेश राहुल ने विस्फोटक पारी खेली लोकेश राहुल ने 95 रनो की पारी नाबाद पारी खेली और अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। लेकिन उनकी टीम 159 रनों का पीछा करने में नाकाम रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब टीम के करीबी सूत्रों से पता चला है कि इस हार के बाद सहवाग और प्रीति ज़िंटा के मध्य कुछ अनबन दिखी बॉलीवुड अभिनेत्री ने टीम की कुछ रणनीतियों पर सवाल उठाये।
"राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, कप्तान रविचंद्रन अश्विन को करुण नायर और मनोज तिवारी जैसे अधिक सफल बल्लेबाजों से पहले तीन नंबर पर भेजा गया था। लेकिन अश्विन तीन नंबर पर आकर शून्य पर आउट हो गए और इस निर्णय के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।