Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#RRvsCSK : शुरूआती 10 ओवर में चेन्नई का स्कोर- 90/1, रैना-वाटसन क्रीज पर मौजूद

जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती 10 ओवरों में सधी हुई शुरुआत करते हुए 90 रन बना लिए हैं। हालांकि इस दौरान टीम ने अंबाती रायडू के रूप में अपना एक विकेट खो दिया है। ताजा स्कोर लिखे जाने तक शेन वाटसन (30) और सुरेश रैना (42) मैदान पर टिके हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और टीम ने तीसरे ओवर में अपने इनफॉर्म बल्लेबाज अंबाती रायडू का विकेट खो दिया। रायडू 12 रन के निजी स्कोर पर जोफ्रा आर्चर द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड आउट हुए।

उनके आउट होने के बाद सुरेश रैना मैदान पर आए। वाटसन का साथ देते हुए रैना ने रन गति को ज्यादा धीरे नहीं होने दिया और आते ही आते चौके के साथ अपना खाता खोला। इस दोनों बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए 10 ओवरों में टीम को झटका नहीं लगने दिया है। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाजों ने हाथ खोलते हुए कुछ अच्छे शॉट भी लगाए।

आइये देखते हैं किस ओवर में कितने रन बने-

ओवर 1-8 रन, ओवर 2-11 रन, ओवर 3-11 रन एक विकेट, ओवर 4- 11 रन, ओवर 5- 8 रन, ओवर 6- 6 रन, ओवर 7- 4 रन, ओवर 8- 5 रन, ओवर 9- 16 रन, ओवर 10- 10 रन

The post #RRvsCSK : शुरूआती 10 ओवर में चेन्नई का स्कोर- 90/1, रैना-वाटसन क्रीज पर मौजूद appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.