इण्डियन प्रीमियर लीग का 43वां मुकाबला आज,यानि 11 मई को राजस्थान राॅयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा. खेले जाने वाले इस मुकाबले में एक तरफ जहां पाइंट टेबल में छठे स्थान पर राजस्थान राॅल्यल्स की टीम है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे पायदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम है.
बात अगर आज,यानि 11 मई को खेले जा मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स के संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर करे तो चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के खिलाफ इन 11 प्लेयरों के साथ राजस्थान राॅयल्स की टीम उतरना चाहेगी।
- अंजिक्य रहाणे (कप्तान)

राजस्थान राॅयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे के पास शुरूआती ओवर में बड़े शाॅट्स खेलने के साथ नयी गेंद से खेलने का खासा अनुभव है। ऐसे में वे बतौर सलामी बल्लेबाज टीम के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं
2. हेनरिक क्लासेन

स्टीवन स्मिथ की जगह रिप्लेस किए गए साउथ अफ्रीका के 26 वर्षीय बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में खास मुकाम हासिल कर लिया है। ऐसे में वे अपनी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।
3.संजू सैमसन

23 वर्षीय संजू सैमसन ने इस बार के आईपीएल में अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए है।उन्होंने कई दफा अपने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। ऐसे मे उनका प्लेइंग इलेवन में होना लगभग तय माना जा रहा है.
4. राहुल त्रिपाठी

दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी मध्यक्रम के बल्लेबाजी क्रम में नजर आ सकते हैं। उनके पास बड़े शाॅट्स खेलने की भी क्षमता है,जिससे उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।
5. बेन स्टोक्स

हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन की काबिलियत रखते हैं. इसके अलावा वे इस सीजन के आईपीएल में भी सबसे महंगे बिके थे।
6. जाॅस बटलर

जाॅस बटलर ने पिछले मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया था। ऐसे में इस बार फिर उनके बल्ले से जमकर रन बरसते हुए नजर आ सकते हैं.
7. गौथम कृष्णप्पा

बल्लेबाजी के साथ दाएं की स्पिन गेंदबाजी करने की काबिलियत रखने वाले कृष्णनप्पा आखिरी के ओवर में बड़े शाॅट्स खेलने का हुनर रखते हैं,जिससे उन्हें अन्तिम प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है.
8. स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी के पास गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने की भी काबिलियत मौजूद है। ऐसे में उन्हें अन्तिम प्लेइंग इलेवन में जगह दी सकती है।
9.श्रेयस गोपाल

दाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज श्रेयस गोपाल के पास विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के जल्दी विकेट निकालने की क्षमता मौजूद है. साथ ही उन्होंने हालिया समय में अपने प्रदर्शऩ से क्रिकेट फैन्सों के बीच एक अलग छाप छोड़ी है।
10.धवल कुलकर्णी

दाए हाथ के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने पिछले मुकाबले में अपने गेदंबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया था। धवल के पास विकेट निकालने के साथ रन रोकने की भी काबिलियत भरी है।
11.जोेफरा आर्कर

वेस्टइँडीज के तेज गेंदबाज जोफरा आर्कर इस बार के आईपीएल सीजन में राजस्थान राॅयल्स की तरफ से 7.20 करोड़ मे ंखरीदे गए थे। उनके पास अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट का खासा अनुभव ेहेै। ऐसे में वे टीम के लिए बतौर फ्रंट गेंदबाज गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते है।
The post RRvsCSK: प्ले आॅफ से बाहर होने की कगार पर खड़े राजस्थान राॅयल्स ने अब दी उस स्टार खिलाड़ी को जगह जो दिला सकता है प्ले ऑफ का टिकट appeared first on SportzWiki Hindi.