जयपुर। इंडियन प्रीमियम लीग के 11वें संस्करण के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। ताजा स्कोर लिखे जाने तक जोस बटलर 60 और संजू सैमसन 4 रन बनाकर मैदान पर टिके हैं।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब की शुरुआत तेज़ रही। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने पारी की तूफानी शुरुआत की। वो इस इस समय मैदान पर मौजूद है। लेकिन उनके जोड़ीदार कप्तान अजिंक्य रहाड़े एंड्रयू टाई की तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आकाशदीप नाथ को कैच थमा बैठे। इसके बाद क्रीज पर आए कृष्णप्पा गोथम भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और 8 रन के स्कोर पर चलते बने।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। अंकित राजपूत की जगह टीम में मोहित शर्मा को जगह मिली है। जबकि मयंक अग्रवाल की जगह आकाशदीप नाथ को मौका दिया गया है।
आईपीएल सीजन-11 में मेजबान राजस्थान रॉयल्स जहां नौ में से छह मैच गंवाने के बाद प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी (आठवें) पायदान पर है। वहीं आर अश्विन के नेतृत्व वाली किंग्स इलेवन पंजाब इतने ही मैचों में छह मैच जीतकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है।
संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, महिपाल लोमरोर, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गोथम, जयदेव उनाडकट, ईश सोढ़ी, अनुरीट सिंह
किंग्स इलेवन पंजाब: लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, अक्षदीप नाथ, करुण नायर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्र्यू टाय, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान
The post #RRvsKXIP: बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, 10 ओवर में स्कोर 80 के पार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
