Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RRvsKXIP : सवाई मान सिंह में पंजाब से बेहतर है राजस्थान के आंकड़े, लेकिन टॉस की भूमिका होगी अहम

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल के बीच आज आईपीएल 2018 का 40वां मुकाबला मंगलवार 8 मई को जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम पर खेला जाना है.

इस मुकाबले के चलते ही हम आपकों अपने इस खास लेख में दोनों टीमों के बीच अब खेले गये मैचों के आँकड़ों के बारे में बताएंगे और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़ो के बारे में बताएंगे.

क्या कहते है सवाई मानसिंह स्टेडियम के आँकड़े ?

आपकों बता दे, कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अबतक कुल 37 मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 12 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है. वही 25 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीते हुए है.

आपकों बता दे, कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 155 रन का है. वही दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 142 रन का है.

आपकों यह भी बता दे, कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर 197 रन का है. यह बड़ा स्कोर राजस्थान रॉयल की टीम ने हैदराबाद डेकनचार्जर्स के खिलाफ बनाया था.

वही इस मैदान पर सबसे कम रन का स्कोर 92 रन का है. जो मुंबई इंडियन की टीम ने राजस्थान रॉयल के खिलाफ बनाया था.

दोनों टीमों के बीच खेले जा चुके है 16 मैच 

आपकों बता दे, कि राजस्थान रॉयल और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अबतक कुल 16 मैच खेले जा चुके है. जिसमे से 9 मैच राजस्थान रॉयल की टीम ने जीते है और 7 मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने जीते हुए है.

राजस्थान रॉयल के लिए यह मैच जीतना बहुत जरुरी होगा, क्योंकि अगर वह यह मैच हारती है, तो उसके प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीद लगभग समाप्त हो जायेगी.

जमकर बरसेंगे मैदान पर रन 

आपकों बता दे, कि इस पिच पर हमेशा से ही जमकर रन बरसते है और आज भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. यह विकेट बल्लेबाजो के लिए मददगार होगी. इस मैदान पर बाउंड्री लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है, इसलिए निश्चित ही इस पिच पर एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

जो भी टीम इस मैदान पर टॉस जीतेगी. वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी. दोनों टीम ही चाहेगी, कि वह लक्ष्य का पीछा करे.

The post RRvsKXIP : सवाई मान सिंह में पंजाब से बेहतर है राजस्थान के आंकड़े, लेकिन टॉस की भूमिका होगी अहम appeared first on SportzWiki Hindi.