Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#RRvsKXIP: जोस बटलर ने बरकरार रखीं राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें

जयपुर। पूर्व विजेता राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 15 रनों से मात देकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को बरकरार रखा है।

gayle

राजस्थान ने 8 विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में केएल राहुल की उम्दा पारी (95 नाबाद) के बावजूद किंग्स इलेवन 7 विकेट पर 143 रन ही बना पाया। राजस्थान ने इसी के साथ रविवार को इंदौर में किंग्स इलेवन के हाथों मिली हार का बदला चुकाया। किंग्स इलेवन के अब 10 मैचों से 12 अंक है जबकि राजस्थान के 10 मैचों से 8 अंक हो गए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली रॉयल्स के लिए जोस बटलर को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज टाई ने आखिरी ओवर में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स समेत तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट ले लिए और अब पर्पल कैप उनके पास आ गई है।

राजस्थान 9 मैचों से 6 अंकों के साथ अंक तालिका में अंतिम क्रम पर है और उसे प्लेऑफ की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए हर मैच जीतना होगा। राजस्थान को पिछले मैच में इंदौर में किंग्स इलेवन के हाथों हार मिली थी और केएल राहुल ने इस मैच में 84 रनों की जबर्दस्त पारी खेली थी।

The post #RRvsKXIP: जोस बटलर ने बरकरार रखीं राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.