हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार फिर साबित किया है कि उसका गेंदबाजी आक्रमण सबसे शानदार है और किसी भी स्कोर का बचाव करने में सक्षम हैं। सोमवार को आईपीएल 2018 के 39वें मुकाबले में हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर पर 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी 146 रन पर ही पाई। जवाब में उतरी आरसीबी टीम हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और 6 विकेट पर 141 रन पर ही सिमट गई।
इस मैच के साथ ही सनराइजर्स ने 10 मैचों से 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में लगभग प्रवेश तय कर लिया। दूसरी तरफ 10 मैचों से 6 अंक के साथ आरसीबी प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गया।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने सोमवार को हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मैदान पर उतरे सलामी बल्लेबाज अभी सही से बल्ला भी सेट नहीं कर पाए थे कि तेम सऊदी ने एलेक्स हेल्स 5 के डंडे बिखेर दिए। उसके बाद धवन 13 भी साउदी को कैच थमा के चलते बने। सनराइजर्स को तीसरा झटका लगा जब चहल ने मनीष पांडे (5) को शॉर्ट कवर्स पर कोहली के हाथों झिलवाया।
हैदराबाद की तरफ से विलियम्सन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर मनदीप को कैच थमा बैठे।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के बल्लेबाजो से पारी को तेज़ रफ़्तार से खींचा मगर थोड़ी देर बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसना शुरू किया और अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसा दिया। आरसीबी के बालेबाज एक एक करके आउट होते गए। बैंगलोर की तरफ से विराट 39 और कोलिन डी ग्रैंडहोम 33 ने सबसे ज्यादा रन बनाया।
आरसीबी ने 85 रनों पर पांच विकेट खो दिया था। कोलिन डी ग्रैंडहोम और मनदीप सिंह 21 ने छठे विकेट के लिए 57 रनों की भागीदारी की लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला पाए।
The post #SRHvsRCB: गेंदबाजों के शिकंजे में फंसे बेंगलोर के बल्लेबाज, हैदरबाद 5 रनों से जीता appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
