Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: दिल्ली बनाम बैंगलोर के मैच में बन सकते है ये 9 रिकॉर्ड, गंभीर खेले तो छोड़ सकते है धोनी को पीछे

आईपीएल में आज शनिवार के दिन दो मुकाबले खेले जाने वाले जिसमें पहला मैच जहाँ किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला है तो इसके बाद दूसरा मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच फिरोज शाह कोटला ग्राउंड पर खेला जायेगा। हर मैच की तरह इस मैच में भी हमें कई कारनामे देखने देखने को मिल सकते है।

दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

1 – 2011 के सीज़न की शुरुआत के बाद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। आरसीबी ने सुपर ओवर में एक बार सहित 12 मौकों पर दिल्ली को हराया।


10 – युजेंद्र चहल ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्सके खिलाफ आठ मैचों में 20.90 के औसत से दस विकेट लिए। उमेश यादव ने अपनी पूर्व आईपीएल टीम के खिलाफ आठ आईपीएल मैचों में नौ विकेट लिए। उन्हें दिल्ली के चार मैचों में 18.57 के औसत से सात विकेट मिले है।


47 – आरसीबी के खिलाफ खेले गए चार आईपीएल मैचों में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी औसत 47 की रही है। पंत ने आरसीबी के खिलाफ 188 रन बनाए हैं जिसमें चार पारियों में दो अर्धशतक शामिल हैं।


170.52 – एबी डिविलियर्स की आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 170.52 की बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट है। उन्होंने 8 आईपीएल पारियों में 64.8 के औसत से तीन अर्धशतक के साथ 324 रन बनाए हैं।


335 – विराट कोहली ने फिरोज शाह कोटला में डेयरडेविल्स के खिलाफ 335 रन बनाए हैं जो किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने सात पारी में 83.75 के औसत से चार अर्धशतक के साथ रन बनाए हैं।


647 – गौतम गंभीर ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 647 रन बनाए हैं एमएस धोनी के 710 रनों के अलावा किसी भी खिलाड़ी से सबसे ज्यादा है। उन्होंने 20 आईपीएल पारी में आरसीबी के खिलाफ छह अर्धशतक बनाए हैं लेकिन टीम के आखिरी पांच मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला है।


691 – विराट कोहली को आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने केवल 17 पारियों में 69.1 रनों की औसत से 691 रन बनाए हैं जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं।


699 – विराट कोहली ने अपने ट्वेंटी-20 करियर में 699 चौके लगाये है। गौतम गंभीर (747) के बाद भारत के दूसरे और और दुनिया के आठवें 700 चौके लगाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए 1 और चौके की जरुरत है।

995 – अमित मिश्रा ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 995 गेंदें डॉट निकाली है। आईपीएल में 1000 डॉट गेंदें खाली निकालने वालों में इन्हें तीसरे स्पिनर और 5 वें खिलाड़ी बनने के लिए पांच और डॉट गेंदों की जरूरत है।


इस प्रकार यह मुकाबला भी बाकी मैचों की तरह रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें कई रिकॉर्ड बन सकते है। यह मैच आज रात फिरोज शाह कोटला स्टेडियम पर खेला जाने वाला है।

The post STATS: दिल्ली बनाम बैंगलोर के मैच में बन सकते है ये 9 रिकॉर्ड, गंभीर खेले तो छोड़ सकते है धोनी को पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.